रुद्रपुर : ₹1 लाख रिश्वत लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (PCS) रंगे हाथ गिरफ्तार

रुदपुर : ऐसे लोग राज्य को दीमक की तरह चाट रहे हैं।विजिलेंस की टीम ने उधम सिंह नगर के जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
उधम सिंह नगर जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी की गिरफ्तारी से जिला प्रशासन में हड़काम मचा हुआ है त्रिपाठी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है सूचना के मुताबिक त्रिपाठी एक सप्लायर से पेमेंट के बदले रिश्वत मांग रहा था और कुमाऊं सेक्टर की विजिलेंस टीम ने उसे ₹100000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि त्रिपाठी के घर से 20 लख रुपए कैश भी बरामद किया गया है त्रिपाठी 2005 बैच के पीसीएस अधिकारी है और बिजनेस टीम ने एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा और सीईओ अनिल मनराल के नेतृत्व में इस भ्रष्टाचारी अधिकारी को पकड़ा है।
टीम में इंस्पेक्टर ललिता पांडे, मनोहर सिंह दसौनी, विजोर कुमार यादव, हेमचंद्र पांडे, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह बोहरा, नवीन कुमार और गिरीश चंद्र जोशी शामिल रहे।