ऋषिकेश में फिल्म ‘घूसखोर पंडत” के खिलाफ वैदिक ब्राह्मण महासभा का विरोध प्रदर्शन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : रविवार को  यानी  दिनांक *08/02/2026 को  वैदिक ब्राह्मण महासभा की एक विशेष बैठक *घूसखोर पंडित* फिल्म के विरोध में जनार्दन आश्रम दंडी बाडा में आहूत की गई. जिसमें वैदिक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की फिल्म का बनना ब्राह्मण समाज ही नहीं अपितु समस्त सनातनियों के लिए दुर्भाग्य पूर्ण है।महासभा के महामंत्री ने फिल्म का विरोध करते हुए कहा कि इस फिल्म के निर्माता को समस्त सनातन समाज से माफी मांगते हुए सरकार को इस फिल्म को बैन कर देना चाहिए सोशल मीडिया से इस प्रकार की फिल्म के बारे में सुनकर समस्त ब्राह्मण समाज आक्रोशित है।       वैदिक ब्राह्मण महासभा की बैठक के माध्यम से समस्त ब्राह्मण समाज ने इस फिल्म के प्रति अपना विरोध व्यक्त किया. बैठक में वैदिक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जगमोहन मिश्रा  महामंत्री शिव सेमवाल मणिराम पैन्यूली  जनार्दन कैरवान  सौरभ सेमवाल  अमित कोठारी  मुकेश थपलियाल  आयुष कोठारी  सूरज विजल्वान  आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री  धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

Related Articles

हिन्दी English