यूपी : जानिए..दिन-प्रतिदिन सामाजिक कार्यों में किस तरह से बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहीं समाज सेविका ज्योति सिंह..
हमारा उद्देश्य गरीबी मिटाना व सामाजिक उत्तर दायित्वों का निर्वहन करना है : ज्योति सिंह

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ सुल्तानपुर जिले में वैसे तो समाज हित में बहुत सारी संस्थाएं,एन जी ओ अपने अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं,पर सुल्तानपुर जिले में जरूरत मंदों की मदद,गरीबों की सेवा करने में एक नाम ऐसा उभर कर सामने आ रहा है जिनके कार्यों की हर कोई भूरि भूरि प्रशंसा कर रहा है,जिनका नाम है समाज सेविका ज्योति सिंह..!
समाजसेविका ज्योति सिंह बताती हैं कि उनका जन्म सन 1984 में जमशेदपुर जिले में हुआ प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने पॉलिटकल शाइन्स से एम ए किया,पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद उनके माता पिता ने उनका विवाह सुल्तानपुर जिले में तय कर दिया और विवाह उपरांत ज्योति सुल्तानपुर आ गईं।ज्योति बताती हैं कि विवाह उपरांत एक बार ट्रेन में सफर के दौरान गरीबी से संबंधित एक घटना उनके सामने ऐसी घटी कि वो स्तभ्ध रह गईं और तभी से सुल्तानपुर में निवास करते हुए समाजहित मे एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए अनवरत कार्य करते हुए अपनी टीम के साथ समाजसेवा की ज्योति जलाती चली आ रही हैं।


आगे उन्होंने बताते हुए कहा कि चले थे अकेले पर कारवां बनता गया कि तर्ज पर सामाजिक क्षेत्र में कार्य की शुरुवात के समय वो अकेली थीं पर धीरे धीरे समय बीतता गया और हमारे साथ लोग जुड़ते गए,और अब हमारे पास एक मजबूत और विश्वास पात्र टीम है,और हम सब साथ मिलकर सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।


ज्योति अब वर्तमान में हर्षित प्रांजलि जन कल्याण विकास संस्थान की अध्यक्ष हैं,ज्योति सिंह व उनकी टीम के प्रशांत सिंह, प्रदीप सिंह,रुचि राय,पूनम गुप्ता,सुषमा वर्मा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं जिसका उद्देश्य गरीबी को खत्म करना और सामाजिक मतभेदों को दूर करना है,इनकी टीम समाजहित की राह पर कड़ी मेहनत कर रही है और इससे संबंधित कई कार्य किए भी जा चुके हैं,इनके द्वारा समय समय पर छात्रावास में रह रहे छात्रों के लिए स्टेशनरी से सम्बंधित वस्तुएं, किताबें,छात्रों के लिए जूते व जरूरतमंद लोगों को धनराशि प्रदान करना,पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाना और सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई करना, कपड़े दान करना आदि के द्वारा समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करने का प्रयास किया जाता रहता है ।


आपको बता दें कि अभी हाल ही में अमहट सुल्तानपुर के एक वृद्धाश्रम में समाजसेविका ज्योति सिंह और उनकी टीम ने अपने प्यारे वृद्धजनों के साथ एक शानदार समय बिताया और उनसे उनकी जरूरतों के बारे में पूँछकर संस्था द्वारा उनकी जरूरत के सामानों के साथ साथ ठंड से बचने के लिए कंबल व जूते भी प्रदान किए गए। …तो ऐसी हैं समाजसेविका ज्योति सिंह..व उनकी टीम..!



