UP: गुलावठी में जुबैर को किया ढेर, दिल्ली, उत्तराखंड और UP में थे 47 मुकदमे दर्ज

बुलंदशहर : गुलावठी इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश जुबैर ढेर हो गया है. इस पर ५० हजार का पुलिस ने ईनाम रखा हुआ था. कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे इसके खिलाफ. एक सिपाही भी घायल हुआ है. जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गया। मेरठ निवासी बदमाश जुबैर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान मार गिराया। मेरठ का रहने वाला था. इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में 47 मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।स्याना रोड जसनावली के पास वाहन की चेकिंग कर रही थी तभी एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रूकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुके और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने जिले के अन्य थानों को आरटीसैट द्वारा सूचित किया। पुलिस टीम बदमाशों का पीछा करते हुए सेल्टन बंबा रोड पर पहुंची। तभी सामने से थाना गुलावठी पुलिस भी आ गई।घटनास्थल से अवैध पिस्टल, जिंदा एवं खोखा कारतूस और बाइक बरामद हुई है।



