UP : सुल्तानपुर में राहुल गाँधी ने अपने खिलाफ लगे आरोपो को बताया निराधार, जानें मामला

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोर्ट में दर्ज कराया अपना बयान..जानिए पूरा मामला
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ सुल्तानपुर जनपद न्यायालय सांसद व नेता विपक्ष राहुल गांधी पहुँचे हैँ और कड़ी सुरक्षा के बीच अपना बयान दर्ज करा रहे हैँ।इस बीच जिला पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर दिखी दीवानी परिसर में कई थानों की भारी पुलिस बल तैनात दिखी जिससे पूरा कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील हों गया।
गुरुवार को  सुल्तानपुर जनपद न्यायालय में उस समय हलचल तेज हो गई जब कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी अपअपना बयान दर्ज कराने पहुंचे।उनके आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और न्यायालय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर रही,जबकि कई थानों की फोर्स के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वालों की सघन जांच की गई। राहुल गांधी निर्धारित समय पर अदालत पहुंचे और विधिक प्रक्रिया के तहत अपना बयान दर्ज कराया,उनके आगमन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज रही।
आपको बताते चलें राहुल गांधी ने मानहानि केस में अपना बयान दर्ज कराया है उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपो को निराधार बताया अपनी बेगुनाही के सम्बंध में पेश करेंगे सफाई साक्ष्य। कोर्ट ने नौ मार्च के लिए सफाई साक्ष्य की तारीख तय की है,करीब आधा घण्टा एमपी-एमएलए कोर्ट का दरवाजा बंद करके चली 313 बयान दर्ज करने की कार्यवाही। इस बीच समर्थको की बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही,कोर्ट कक्ष से लेकर बाहर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामत दिखे,समर्थको को कंट्रोल करने में सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए।
ALSO READ:  UK : मंत्री सुबोध उनियाल ने कालागढ़ स्थित हाथी कैम्प का निरीक्षण कर वहां हाथियों के रखरखाव, आहार व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Related Articles

हिन्दी English