यूपी : गोरखपुर भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का दिल का दौरा पड़ने से निधन

- 53 साल की अल्प आयु में निधन से भाजपा व जिले के लोगों में शोक की लहर
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से है जहाँ गोरखपुर भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. जिला चिकित्सालय गोरखपुर में चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया है,आपको बताते चलें कि अभी जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन हुआ था जिसमें देवेश श्रीवास्तव गोरखपुर महानगर अध्यक्ष भाजपा बनाये गए थे. देवेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है,समर्थक और शुभचिंतक जिला चिकित्सालय पहुंच रहे हैँ,घर पर भी शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है,गोरखपुर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव की 53 साल की अल्प आयु में निधन से भाजपा व जिले के लोगों में शोक की लहर है।भाजपा गोरखपुर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रभु से प्रार्थना क़ी है कि पुण्यात्मा आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने भाजपा गोरखपुर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का इस तरह से हम सबको छोड़कर चले जाने को बेहद दुःखद बताते हुए कहा कि उनका जाना पूरे कायस्थ समाज क़ी अपूरणीय क्षति है।