यूपी : राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला.. सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होंगे
- कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होने का अंतिम मौका दिया था, पिछली पेशी 19 जनवरी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 313 के तहत राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करवाने का आदेश दिया था. आपको बता दें करीब 8 वर्ष पूर्व कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी,टिप्पणी से नाराज सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने परिवाद दर्ज कराया था,मामले में दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है,इस मामले पर राहुल गांधी बयान दर्ज करवा चुके हैँ,सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से राहुल गाँधी जमानत पर चल रहे हैँ. राहुल गाँधी आज सुबह 8 बजे लखनऊ एय़रपोर्ट पहुंचेंगे, लखनऊ एयरपोर्ट से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे राहुल गांधी,सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी हाजिर होंगे,कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने राहुल गांधी के एमपी-एमएलए कोर्ट सुल्तानपुर आने की जानकारी से अवगत कराया है।



