यूपी : कांग्रेस ने लगाई मनरेगा बचाओ चौपाल,गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ भरी हुंकार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मनरेगा कांग्रेस की देन भाजपा इसे कर रही खत्म : अभिषेक सिंह राणा
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ मोतिगरपुर ब्लॉक अंतर्गत कैथवारा न्याय पंचायत के नानेमऊ (डिहवा) गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की उपस्थिति रही। चौपाल का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने किया,जबकि विधानसभा प्रभारी अतहर नवाब भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से मनरेगा को कमजोर कर रही है,जिससे गांव के गरीब मजदूरों का रोजगार छीना जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरी भुगतान में देरी,काम बंद होना और बजट में कटौती भाजपा की गरीब-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस की देन है।भाजपा सरकार इसे खत्म करने पर आमादा है, लेकिन कांग्रेस गांव-गांव जाकर मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगी। ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि मजदूरों को काम और मजदूरी दोनों से वंचित किया जा रहा है। यह सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है,जिसका जवाब कांग्रेस देगी। विधानसभा प्रभारी अतहर नवाब ने कहा कि मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीणों को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर जयप्रकाश पाठक पवन मिश्र उमेश पांडे श्याम नारायण पांडे मोती पाल अंकुर पांडे सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया।
ALSO READ:  लायन्स क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Related Articles

हिन्दी English