यूपी : सेवा,सहयोग व समर्पण के पूरे हुए 9 वर्ष..आगे भी यूँ ही बढ़ता रहेगा कारवां

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अंकुरण फाउंडेशन के सदस्यों ने रक्तदान कर मनाया स्थापना दिवस
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ अंकुरण फाउंडेशन ने सेवा,सहयोग व समर्पण क़ी भावना से समाज हित में कार्य करते हुए अपने शानदार 9 वर्ष पूरे किये हैँ बीते नौ वर्ष पूर्व 5 अप्रैल दिन अंकुरण फाउंडेशन क़ी स्थापना हुई थी, अंकुरण फाउंडेशन परिवार पिछले 9 वर्षों से  उपरोक्त पंक्तियों को चरितार्थ करने का कार्य करता चला आ रहा है। अंकुरण फाउंडेशन ने अपना 9 वां स्थापना दिवस उल्लास पूर्वक मनाया । इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उदघाटन स्वाशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रियांक वर्मा एवं पूर्व प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अविनाश गुप्ता एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ संजय सिंह द्वारा किया गया । संस्था द्वारा आज  करीब 50 यूनिट रक्तदान किया गया। भविष्य में रक्तदान करने हेतु करीब 10 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया,इस मौके पर संस्था क़ी संरक्षिका डॉ शालिनी पाण्डेय ने बताया कि नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन क़ी अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है जो दिल क़ी सेहत के लिए अच्छी है, डॉ आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि कई बार मरीजों के शरीर में खून क़ी मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने क़ी जरुरत पड़ जाती है ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून क़ी आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करना चाहिए,जिससे जरुरतमंद क़ी मदद हो सके।
अंकुरण मित्र दीपक जायसवाल ने बताया कि आने वाले सप्ताह में गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानो पर निशुल्क प्याऊ लगाया जायेगा।तो वहीं अंकुरण परिवार क़ी रीढ़ क़ी हड्डी कहे जाने वाले मो आरिफ खान ने कहा कि रक्तदान के अलावा अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी अंकुरण द्वारा अनेकों कार्य किये जा रहे हैँ जिसमें महिला विंग क़ी भी सक्रिय भागीदारी रहती है, स्थापना दिवस क़ी संध्या पर अंकुरण फाउंडेशन कार्यालय सुल्तानपुर हॉस्पिटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति क़ी गई।मेडिकल कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव ने अंकुरण द्वारा समाजहित में किए जा रहे कामों के सराहना करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दिया,दिल्ली से रक्तदान करने आये विनोद पाण्डेय ने बताया संस्था के स्थापन दिवस पर वह दिल्ली से रक्तदान करने सुल्तानपुर आए हैँ एवं अंकुरण के आह्वाहन पर दिल्ली में भी जरूरत पड़ने पर अपनी टीम के द्वारा दिल्ली में ही रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों की मदद करते है।
ALSO READ:  ऋषिकेश में सुमित्रा कौर और दर्शना कौर गिरफ्तार, आबकारी की दबिश में, देखें VIDEO

Related Articles

हिन्दी English