UP : बिजनौर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने प्रो. फूल सिंह चौधरी

चौधरी की पकड़ समाज में उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक काफी अच्छी मानी जाती है

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भाजपा ने प्रो फूल सिंह चौधरी को बिजनौर जैसे बड़े जिले का उपाध्यक्ष बना कर अहम जिम्मेदारी सौंपी है 
  • बिजनौर में पार्टी को संगठन मजबूती करने  में उनके अनुभव का लाभ होगा 
  • आगामी विधानसभा  चुनाव में उनके किये गए समाज में कार्यों से पार्टी को फायदा होगा 
  • चौधरी उच्च शिक्षित और समाज के विभिन्न वर्गों में पकड़ रखने वाले नेताओं में से एक हैं 
  • उन्हें  एक दूरदर्शी बिजन रखने वालों नेताओं में से एक माना जाता है 
  • उत्तर प्रदेश के साथ साथ उत्तराखंड में खास तौर पर हरिद्वार और ऋषिकेश इलाके में उनकी पकड़ है 

बिजनौर : भारतीय जनता पार्टी नेता  प्रो. फूल सिंह चौधरी पार्टी ने बड़ी जिम्म्मेदारी दी है. उन्हें भाजपा ने जिला उपाध्यक्ष बनाया है. बिजनौर की नयी कार्यकारिणी गठित की गयी है. उसमें क क्षेत्रीय  संयोजक भारतीय  जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिम  प्रो. फूल सिंह चौधरी  को जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बिजनौर नियुक्त किया गया है. उल्लेखनीय है,  चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना भी रहे हैं. वर्तमान में वे राज्य में  भारतीय जनता पार्टी के शक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक हैं. सबसे ख़ास बात उनकी हर वर्ग में पकड़ है. उससे भी बड़ी बात वे शिक्षाविद, अधिवक्ता  भी हैं. ऐसे में चुनाव से पूर्व  उच्च शिक्षित ब्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी ने अहम पद से नवाजा है. ऐसे में माना जा रहा है,  आने वाले चुनावों में भाजपा को उनके अनुभव का लाभ होगा. साथ ही पार्टी  संगठन को मजबूत करने में भी काफी लाभ होगा.  वे  एक कुशल संगठनकर्ता भी हैं. समाज के विभिन्न वर्गों में उनकी छवि को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अहम पद दे कर अपना इरादा जाहिर कर दिया है.राजनीतिक पंडितों की मानें, तो  आने वाले समय में बिजनौर को एक विजनरी नेता के तौर पर उन्हें देखा जाता है. पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

ALSO READ:  ऋषिकेश : सीतासखी "रामायण रिसर्च काउंसिल समिति" की हुई अहम बैठक रायवाला में, मां जानकी त्याग, सहनशीलता और मर्यादा की प्रतीक : अनिता ममगाईं

अवनीश कुमार ने कहा, भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा प्रिय मित्र फुल सिंह चौधरी जी आपको भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष बिजनौर बनाए जाने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई।

डॉक्टर अजय दीवान ने बधाई देते हुए कहा, ” क्षेत्रीय संयोजक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिम बड़े भाई Prof-Phool Singh Chaudhary जी को जिला उपाध्यक्ष भाजपा बिजनौर नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।:

गौरव रुड़कीवाल ने कहा, क्षेत्रीय संयोजक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिम बड़े भाई Prof-Phool Singh Chaudhary जाटव जी को जिला उपाध्यक्ष भाजपा बिजनौर नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने भी बधाई दी है, उन्हूने कहा, क्षेत्रीय संयोजक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिम बड़े भाई आदरणीय श्री Prof-Phool Singh Chaudhary जी को जिला उपाध्यक्ष भाजपा बिजनौर बनाए जाने पर आपको बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

ALSO READ:  ऋषिकेश : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने श्री श्री रविशंकर  से भेंट की

Related Articles

हिन्दी English