UP : मथुरा में “फरसे वाले बाबा” की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद बवाल, फिलहाल स्थित नियंत्रण में

पुलिस ने बाबा की मौत को महज सड़क हादसा बताया, गौ तस्करी वाली बात निराधार बता रही है पुलिस

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मथुरा पुलिस के अनुसार, “फरसे वाले बाबा” के नाम से चर्चित चंद्रशेखर द्वारा गौतस्करी के संदेह में नागालैंड पंजीकरण संख्या वाले एक ट्रक को रोका गया था। प्राथमिक जांच में उक्त ट्रक में सर्फ एवं साबुन जैसे सामान्य उपभोक्ता उत्पाद पाए गए, जिससे गौतस्करी की पुष्टि नहीं हुई।घटना के समय हाइवे पर घना कोहरा था। इसी दौरान राजस्थान पंजीकरण संख्या वाले एक अन्य ट्रक ने चंद्रशेखर को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।इस दुर्घटना के बाद गोरक्षकों और कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए.
 दिल्‍ली-आगरा हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं.  उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को हंगामा होता रहा.   कंटेनर में गोवंश होने के शक में बाइक से पीछा कर रहे चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया.  मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स बुलानी पड़ी. फिलहाल स्थित कण्ट्रोल में है.
ALSO READ:  UP : बिजनौर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने प्रो. फूल सिंह चौधरी

Related Articles

हिन्दी English