हरिद्वार में तैनात महिला पटवारी मोनिका का असमय निधन, राजस्वकर्मियों में शोक

हरिद्वार जिले में तहसील में तैनात महिला पटवारी मोनिका भावे का असमय निधन हो गया है।उनके निधन से सभी राजस्वकर्मियों में शोक है।मोनिका भावे हरिद्वार तहसील क्षेत्र में लेखपाल थीं। उनके पति पंकज सैनी भी हरिद्वार तहसील में ही तैनात हैं। बताया जा रहा है कि मोनिका भावे को विगत रात्रि प्रसव हुआ था। प्रसव के करीब 4 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। घटना में किसी प्रकार की लापरवाही की आशंका की दृष्टि से पटवारी मोनिका भावे के शव का हरिद्वार जिला अस्पताल में पीएम कराया गया है. लेकिन ऋषिकेश एम्स जैसे बड़े संस्थान के इतने नज़दीक होने के बावजूद प्रसव के बाद एक महिला अधिकारी की मृत्यु हो जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है।हरिद्वार तहसील में पटवारी/लेखपाल पद पर कार्यरत मोनिका भावे का गुरुवार की रात प्रसव हुआ था। प्रसव के लगभग 4 घंटे बाद उनका निधन हो गया।मोनिका भावे के पति पंकज सैनी, निवासी मुंडाखेड़ा कलां, तहसील लक्सर, स्वयं भी हरिद्वार तहसील में तैनात हैं। मोनिका भावे के पास मोहम्मदपुर कुन्हारी, टिक्कमपुर, मीरपुर, भुवापुर, चमरावल राजस्व ग्रामों का चार्ज था। पंकज सैनी के पास मीरपुर, पूरणपूर, साल्हापुर, झबरपुर, राजपुर राजस्व ग्रामों का चार्ज है।वहीं, तहसील में पटवारी की असामयिक मृत्यु के कारण शोक सभा आयोजित कर कार्य बंद रखा गया।



