ऋषिकेश : उक्रांद (UKD) ने दुग्धाभिषेक कर जताया हर्ष महिला आरक्षण मामले में, कहा देर आये दुरुस्त आये

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : महानगर अध्यक्ष वींरेंद्र नौटियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD ) ने त्रिवेणी घाट पहुँच कर माँ गंगा से प्रार्थना की। देश वासियों के लिए प्रार्थना की। महानगर अध्यक्ष वींरेंद्र नौटियाल ने कहा “देर आये दुरुस्त आये। उत्तराखंड क्रांति दल काफी समय से इसकी मांग कर रही थी। आंखिर केंद्र सरकार का अच्छा कदम है यह।

इससे महिलाओं की राजनीती में भागीदारी बढ़ेगी। आने वाले समय में देश और राज्य के सदनों में मातृ शक्ति प्रतिनिधित्व बढ़ेगा तो देश और विकास करेगा। वहीँ केंद्र महामंत्री संगठन मोहन सिंह असवाल ने कहा जब फ़ौज में महिलायें जा सकती हैं,बॉर्डर पर तैनात होकर देश की रक्षा कर सकती हैं तो सदन में चुनकर जाने में वे कानून भी बना सकती है। देर में यह हुआ लेकिन अच्छा हुआ। हम इसका समर्थन करते हैं। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री संगठन मोहन सिंह असवाल, महानगर ऋषिकेश अध्यक्ष वींरेंद्र नौटियाल, देव राम सेमवाल, युद्धवीर सिंह चौहान,विपिन नौटियाल, पुष्पा नेगी, मंजू कठैत, राकेश भट्ट, मुकेश पाठक इत्यादि उक्रांद के कार्यकर्ता रहे मौजूद।

ALSO READ:  UK : जिला प्रशासन ने विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी अंशिका की कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा  

Related Articles

हिन्दी English