ऋषिकेश: UKD ने जम्मू कश्मीर में चार जवानों के शहीद होने पर दी श्रद्धांजलि, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : राज्य का सबसे पुराना दल उत्तराखंड क्रांति दल ने गुरूवार को गुमानिवाला में शहीद स्थल पर जम्मू कश्मीर में एक आर्मी के कर्नल, मेजर, जम्मू और कश्मीर पुलिस के डीएसपी और एक आर्मी जवान की शहादत पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की । शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।

उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री संगठन मोहन सिंह असवाल के नेतृत्व में और महानगरअध्यक्ष ऋषिकेश वीरेंद्र नौटियाल के नेतृत्व में सैनिकों ने और जो उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर गुमानी वाला के में शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की. शहीदों के परिवारों को इस कठिन समय पर जो दुख दर्द है उसको सहन करने की प्रार्थना की गयी. साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए. भारतीय
सेना के समर्थन में और भारतीय सेना को बहादुर बताते हुए कहा कि जो दुश्मन की मंसूबे हैं उसको हम सफल नहीं होने देंगे और हमारी सेना पर हमें पूरा भरोसा है. जब भी उत्तराखंड क्रांति दल की जरुरत होगी हमेशा सैनिकों के साथ खड़े मिलेगा. खासतौर पर हमारे सैनिक प्रदेश होने के नाते हम लोगों का यह फर्ज है कि हम सैनिकों का साथ दें. हमारे शहीदों को हम नमन करें। उनके परिवारों का ख्याल रखें. महानगर अध्यक्ष वींरेंद्र नौटियाल ने कहा, मैं भी एक पूर्व फौजी हूँ, मैं समझ सकता हूँ हमारे सेना के जवान कितने बहादुर और सक्षम हैं हर ऑपरेशन को पूरा करने के लिए. जो सेना के कैंट (डॉग) शहीद हुई है उसको भी हम नमन करते हैं. क्योँकि उसने देश के खातिर अपनी जान दी है. कई ऑपरेशन को सफल अंजाम तक पहुंचाने में मदद की है.

ALSO READ:  UK : सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पाटल बरामद

वीरेंद्र नौटियाल और मोहन सिंह असवाल भी एक खुद पूर्व फौजी हैं दोनों ही लोगों ने फौज में नौकरी की है. साथ ही उनका जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में खासा अनुभव रहा है. फौजी की एक समस्या को जानते हैं. फौजी की बहादुरी को समझते हैं. उनका कहना है कि हमारे फौजी उन बचे हुए आतंकियों का भी जल्द खात्मा करेगी. इस दौरान कई पूर्व फौजी और उक्रांद के कार्यकर्ता रहे मौजूद.

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘गौदान’ फिल्म देखी, मंत्रियों संग

Related Articles

हिन्दी English