UK :अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 के अंतिम दिन, योग साधकों ने किया अभ्यास गंगा तट पर

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 के अंतिम दिन की दिव्य, अलौकिक और अद्भुत झलकियों ने सभी साधकों और अतिथियों के हृदय को आध्यात्मिक आनंद से युक्त कर दिया। माँ गंगा के पावन तट पर विश्व के अनेक देशों से आए योग साधकों, योगाचार्यों और राजनयिकों ने सामूहिक साधना, प्रार्थना और शांति के संकल्पों के साथ यह महोत्सव आपने भव्य समापन की ओर बढ़ रहा है। दिव्य गंगा आरती, मंत्रोच्चार और संकीर्तन के मधुर स्वर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर रहे है। योग, एकता और वैश्विक सद्भाव का यह पावन संगम विश्व को शांति, प्रेम और करुणा का संदेश देकर एक नई प्रेरणा सभी के दिलों में छोड़ रहा है।
ALSO READ:  UK : लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम

Related Articles

हिन्दी English