UK : बेरीनाग में घर से हॉस्पिटल गयी महिला हुई गायब, पुलिस जांच में जुटी
- मनीषा देवी घर से निकली थी दवा लेने CHC, लेकिन अब तक नहीं लौटी घर
- मामले में कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने गुमशुदगी लिख दी है, पुलिस जांच में जुट गयी है
बेरीनाग : जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग कोतवाली क्षेत्र का मामला है. एक महिला घर से हॉस्पिटल के लिए गयी थी. लेकिन घर वापस नहीं लौटी. पुलिस के मुताबिक़, मनीषा देवी पत्नी दीपक कुमार निवासी ग्राम बना, पोस्ट त्रिपुरादेवी तहसील बेरीनाग, कोतवाली बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़, उम्र 24 वर्ष है. दिनांक 24/ 3/ 2026 को दीपक कुमार पुत्र भगत राम, ग्राम बना पोस्ट त्रिपुरा देवी तहसील बेरीनाग, कोतवाली बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़ ने कोतवाली बेरीनाग में आकर सूचना दी. मेर मेरी पत्नी उपरोक्त दिनांक 23/ 3/.2026 को अपने ग्राम बना से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बना गई थी. जो प्रातः 8:00 बजे तैयार होकर घर से गयी थी. तब से अब तक अपने घर ग्राम बना नहीं पहुंची है. पति दीपक कुमार के मुताबिक़, काफी तलाश व खोज करने पर पता नहीं चल पाया है. महिला के दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी बताये जा रहे हैं. जो मां का इन्तजार कर रहे हैं घर पर. इसलिए पति दीपक कुमार और कोतवाली पुलिस ने अपील की है, उक्त गुमशुदा महिला के संबंध में किसी व्यक्ति को सूचना मिलती है. तो कृपया निम्न मोबाइल नंबर में सूचित करने की कृपा करें। जांच अधिकारी का नंबर है 84497 25293. दीपक कुमार (पति) 8868816508 है. मामले की जांच सब इंस्पेक्टर नितिन रौतेला को सौंपी गयी है. पुलिस के मुताबिक़, मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है.
महिला के बारे में –
लंबाई 5 फीट लगभग, रंग गेहुवा, आंख कान नाक औसत पहनावा हरा सूट बनियान वह चप्पल पहनी हुई है.



