UK :नेपाली फार्म पर DDU मूर्ति लगने के बाद उग्र प्रदर्शन,हटाने के लिए रोज तीन घंटे होगा धरना प्रदर्शन

मूर्ति का अनावरण होना है, अभी मूर्ति लगाकर पीले वस्त्र से उसको ढक दिया गया है

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

  • लंबे आंदोलन के लिए संयुक्त समिति का गठन किया गया 
  • जिसका नाम क्षेत्रीय संयुक्त संघर्ष समिति रखा गया है: शीशपाल पोखरियाल 
  • हमारे द्वारा रानी कर्णावती का नाम प्रस्तावित किया गया था, लेकिन DDU लगा दी मूर्ति : पोखरियाल 
ऋषिकेश : रविवार का दिन काफी गर्म रहा…राजनीती की बात करें तो…..एक तरफ स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का निवास घेराव करने पहुंचे थे कुछ लोग वहीँ नेपाली फार्म पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति देर रात लगा दी. फिर क्या था सुबह प्रदर्शन करने पहुँच गए. उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा और उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्त्ता.  पुलिस के साथ इस दौरान झड़प भी हुई. मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत हाथ में गेंती ले कर खोदने लगे मूर्ति के पास तो पुलिस ने उन्हें रोका. इस दौरान, मोर्चा और उक्रांद के कार्यकर्ता भी उनके समर्थन नारेबाजी करने लग गए. जय उत्तराखंड, जय उत्तराखंड….थोड़ी देर केलिए माहौल तनावपूर्ण हो   गया था…उनका कहना था जब तक मूर्ति हटाई नहीं जाती प्रदर्शन प्रतिदिन होगा.  वहीँ स्थानीय विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर रायवाला में एक कार्यक्रम में विरोध करने वालों की आलोचना की है. कहा,DDU ने  ‘एकात्म मानववाद’ (Integral Humanism) का सिद्धांत दिया और ‘अंत्योदय’ (अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उदय) के माध्यम से राष्ट्र सेवा व समावेशी विकास की वकालत की। वे एक समर्पित राष्ट्रभक्त थे।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष शीश पाल पोखरियाल के मुताबिक़, उन्हूने,  नेपाली फार्म तिराहे में पूर्व प्रस्तावित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के विरोध में एमडीडीए के अधिकारियों को अवगत करा दिया था, कि उपरोक्त स्थान पर उत्तराखंड के नायकों की प्रतिमा लगाई जाए. जिसको लेकर हमारे द्वारा रानी कर्णावती का नाम प्रस्तावित किया गया था. क्योंकि सरकार द्वारा जन भावनाओं को दरकिनार कर मूर्ति लगा दी गई. इसके विरोध में आज प्रदर्शन किया गया. एवं लगातार लंबे आंदोलन के लिए संयुक्त समिति का गठन किया गया. जिसका नाम क्षेत्रीय संयुक्त संघर्ष समिति रखा गया है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर राय रावत  के सानिध्य में किया गया. जिसमें मुख्य तौर पर ये लोग  शामिल रहे. मोहन सिंह असवाल, शीशपाल पोखरियाल, रमन रंगड़, हिमांशु पवार, लालमणि रतूड़ी, हिमांशु रावत, संजय बूढ़ाकोठी, संजय सिलस्वाल, राहुल रावत, यशपाल असवाल, दिनेश चंद्र मास्टर, बॉबी रान्ग्ढ़  शंकर दयाल धनाई, प्यार सिंह पुंडीर, गौतम राणा, अरुण थपलिया,ल संदीप खंडूड़ी राजन बिष्ट हेमचंद्र रावत देवेंद्र बेलवाल गुलाब सिंह रावत महेश चौहान जगबीर नेगी आदि लोग उपस्थित रहे…समिति द्वारा निर्णय लिया गया.  रोजाना 10:00 बजे से 1:00 बजे तक लगातार धरना प्रदर्शन किया जाएगा. जब तक की प्रशासन द्वारा मूर्ति नहीं हटाई जाती है.
ALSO READ:  UK : पीजी कॉलेज ऋषिकेश में अंतर महाविद्यालयी खो-खो महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Related Articles

हिन्दी English