UK : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी कुमाऊं रेजिमेंट के विकास कुमार सिक्किम में शहीद

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • विकास अपने पीछे पत्नी और 8 साल की बच्ची को छोड़ गए हैं
  • घर में माता पिता और बड़ा भाई भी है

पिथौरागढ़ : सेना की तरफ से एक दुखद खबर है…सेना ने एक जवान खो दिया है.  सैनिक प्रदेश उत्तराखंड से. पिथारौगढ़ जिले में सुगौली के गणकोट निवासी लांस नायक विकास कुमार सिक्किम में एवलांच की चपेट में आने से वीरगति को प्राप्त हो गए हैं. ८ महीने के बच्ची के पिता हैं विकास कुमार. माता पिता और  पत्नी और बच्ची को घर पर हैं.

ALSO READ:  UK : प्रधानमंत्री के प्रयासों से उत्तराखंड पर्यटन को मिला नया आयाम, शीतकालीन पर्यटन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : CM धामी

विकास  19 कुमाऊं रेजीमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात थे. जो बीती 29 मार्च को गश्त के दौरान एवलांच (हिमस्खलन) की चपेट में आ गए थे. बताया जा रहा है कि जवान का पार्थिव शरीर पहले विमान के जरिए दिल्ली और फिर वहां से सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ लाया जाएगा. विकास अपने पीछे पत्नी प्रीति और 8 महीने की बच्ची को छोड़कर चले गए हैं. घर पर पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और बड़ा भाई भी हैं. पूरे गांव में इस समय शोक की लहर है. पार्थिव शरीर दिल्ली तक जहाज फिर सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ लाया जा रहा है. ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात पार्थिव शरीर हवाई जहाज से पिथौरागढ़ लाने की मांग की है.

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चलेगा अब "ऑपरेशन प्रहार"

Related Articles

हिन्दी English