UK : उत्तरकाशी डीएम ने नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना के तहत जनपद के 52 प्रगतिशील किसानों के दल को पंतनगर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी  प्रशांत आर्य ने नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना के तहत जनपद के 52 प्रगतिशील किसानों के दल को पंतनगर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल 13 से 16 मार्च तक ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी (कृषि कुंभ) में प्रतिभाग करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे भ्रमण कार्यक्रमों से किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्रों और नई तकनीकों की जानकारी मिलती है। मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती और नवीन कृषि मॉडल से जोड़ना है।

ALSO READ:  ऋषिकेश में आबकारी ताड़बतोड़ छापेमारी, ३ महिलायें और ३ पुरुष गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English