UK : दो आईपीएस अधिकारी जांच के दायरे में, गंभीर अनुशासनहीनता का मामला

देहरादून : उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित पुलिस परेड को गंभीरता से न लेने पर दो आईपीएस अधिकारी जांच के दायरे में आ गए हैं। इनमें एक हरिद्वार में तैनात हैं तो एक पिछले दिनों हरिद्वार से विदा होकर देहरादून पोस्टेड हैं। पुलिस के इन दो आईपीएस अधिकारियों के व्यवहार को राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के विपरीत माना गया है, जिसके चलते उच्चाधिकारियों ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार में तैनात एसपी क्राईम आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मेहरा पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने गणतंत्र दिवस के दिन सेरेमोनियल यानी निर्धारित वर्दी पहनने के बजाय रुटीन की सामान्य वर्दी में ही परेड में हिस्सा लिया। नियमों के अनुसार, गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजनों पर सभी अधिकारियों के लिए पूरा मैनुअल बना हुआ है। जिसमें ऐसे राष्ट्रीय पर्वों पर पूर्ण औपचारिक पोशाक पहनने के निर्देश हैं।सरे आईपीएस देहरादून में तैनात कुश मिश्रा पर कथित तौर पर परेड में शामिल न होने का आरोप है।इन दोनों मामलों को पुलिस मुख्यालय ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है। जिसके बाद पूरे मामले की जांच आईजी सदानंद दाते को सोंपी गई है। जांच में इन दोनों अधिकारियों से भी लिखित स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा। डीजीपी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राष्ट्रीय पर्वों की अवहेलना क्षम्य नहीं है।



