UK: दिनांक 02.04.2026 को श्री बालाजी महाराज शोभायात्रा के दृष्टिगत यातायात/ डायवर्ट प्लान

देहरादून : शोभायात्रा का रुट : शिवाजीधर्मशाला – सहारनपुर चौक – श्री झंडाबाजार – श्री रामलीला बाजार – धामावाला – पलटन बाजार– हनुमान मन्दिर– चकराता रोड़ – बिन्दाल चौक – तिलक रोड़ – भण्डारी चौक – सहारनपुर चौक – शिवाजी धर्मशाला देहरादून ।
समय – 15.30 बजे से प्रारम्भ-
1. शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल व मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं प्रिन्स चौक रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा ।
2. शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पूर्व बल्लीवाला व लक्ष्मण चौक से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नही आयेगा बल्लीवाला से कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चौक से पार्क रोड़ की ओर भेजा जायेगा
3. शोभायात्रा सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश करेगी, सहारनपुर चौक सामान्य होने पर सभी डायवर्जन सामान्य कर दिया जायेगा ।
4. शोभायात्रा के घंटाघर से बिन्दाल की ओर जाने पर शोभा यात्रा के द्वारा सडक के आधे भाग का प्रयोग किया जायेगा एवं शोभायात्रा के साथ–साथ यातायात भी चलता रहेगा । यातायात के दबाव होने की स्थिति में राजपुर से बिन्दाल जाने वाले ट्रैफिक को दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा । दर्शनलाल चौक से चकराता रोड जाने वाले ट्रैफिक को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
5. शोभायात्रा के सहारनपुर चौक से शिवाजी धर्मशाला पहुँचने पर प्रिन्स चौक से लालपुल जाने वाले ट्रैफिक को गऊ घाट कट से मातावाला बाग की ओर आवश्कतानुसार डायवर्ट किया जायेगा ।
*नोट-*
1. आपातकालीन सेवा वाले वाहनो रोका नहीं जायेगा ।
2. अतः देहरादून की सभ्रान्त जनता से अपील है कि उक्त शोभायात्रा मार्गो का प्रयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक व डायवर्जन मार्गो का प्रयोग करें ,यथासम्भव दूपहिया वाहनों का प्रयेाग कर देहरादून यातायात पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे ।



