UK : तीन दिवसीय द्वितीय ऋषिकेश योग महोत्सव का हुआ समापन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  : उत्तराखंड के गांवों का देवभूमि दिव्य ग्राम के रूप में विकास, पलायन रोकने, रिवर्स पलायन  के जनजागरण के संकल्प के साथ तीन दिवसीय द्वितीय ऋषिकेश योग महोत्सव का आज एक शीशम झाडी स्थित   आश्रम  में  भव्य समापन हुआ.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऋषिकेश विधायक डा प्रेम चंद्र अग्रवाल ने योग को निराशा में आशा की एक किरण बताते हुवे नियमित योगाभ्यास का आहवान किया.  दून योगपीठ देहरादून के प्रयासों की सराहना करते हुए देवभूमि उत्तराखंड के गांवों का योग और आयुर्वेद ग्रामों के रूप में विकास को राज्य के चहुमुखी विकास के लिए जरूरी बताया. विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर ईश्वर दास जी महाराज ने उत्तराखंड के गांवों में अधिक से अधिक गौ पालन बद्री नस्ल की गायों का संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया. स्वामी नारायण आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष सुनील भगत जी ने दून योगपीठ के अभियान की सराहना करते हुए देवभूमि उत्तराखंड को योगभूमि उत्तराखंड बनाने का आहवान किया. अभियान प्रणेता योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने बताया संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून, महामंडलेश्वर ईश्वर दास जी महाराज की कृष्णायन गौशाला, स्वामी सुनील भगत जी का स्वामी नारायण आश्रम परिवार मिलकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राज्य के गांवों का देव भूमि दिव्य ग्रामों के रूप में विकास करने का प्रयास करेंगे. जिसमें योग, आयुर्वेद ग्रामों, संस्कृत ग्रामों,देशी गौ माता के पालने के अभियान को एक ही छाता के नीचे लाकर देवभूमि उत्तराखंड को वैलनैस का एक बड़ा हब बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
विभिन्न महाविद्यालयों योग संस्थालों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक योगासनों का प्रदर्शन किया. आज सुबह स्वामी नारायण आश्रम से 84 कुटिया तक योग हैरिटेज वॉक भी निकाला गया. जिसे स्वामी सुनील भगत जी और महायोगी जीतानंद जी महाराज ने झंडी दिखाकर रवाना किया. योग साधकों ने 84 कुटिया में ध्यान और योगाभ्यास किया. महायोगी जीतानांद जी महाराज ने ने कठिन से कठिन योगाभ्यास कर सभी को आश्चर्यचकित किया. छोटे छोटे बच्चों ने भी कठिन से कठिन आसनों के माध्यम से लोगों को योग के लिए प्रेरित किया. 7 साल के नन्हे योगियों से लेकर 75 साल तक के बुजुर्गों ने बहुत अच्छे आसनों का प्रदर्शन किया. योग प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विजयी बच्चों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र, मेडल, पुष्प माला, अंगबस्त्र आदि पहनाकर सम्मानित किया गया. दून योग पीठ देहरादून द्वारा प्रधानमंत्री प्राइमरी विद्यालय शीशम झाड़ी और स्वामी नारायण गुरुकुल के लगभग 250 बच्चों को पाठ्य सामग्री और खेल सामग्री भी भेंट की,इस अवसर पर  डा ज्योति चुफाल, योगाचार्य मीना झिंगवान योगाचार्य अंबिका उनियाल योगाचार्य राधिका गैड़ा योगाचार्य रमित चौधरी, योगाचार्य, आचार्य राम कृष्ण पोखरियाल, योगाचार्य मधु सेमवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने की भेंट

Related Articles

हिन्दी English