UK : नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला में ‘बृहद स्वच्छता सप्ताह’ का तृतीय दिवस सम्पन्न, जनभागीदारी से स्वच्छता का संदेश

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनिकीरेती-ढालवाला : शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार दिनांक 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक प्रदेशभर में मनाए जा रहे स्वच्छता उत्सव के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा ‘बृहद स्वच्छता सप्ताह’ का तृतीय दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष  नीलम बिजलवान एवं अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में पालिका के पर्यावरण मित्रों एवं पर्यावरण पर्यवेक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
तृतीय दिवस के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए नगर निकाय के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। इस दौरान पार्कों, 14 बीघा पुल क्षेत्र तथा सब्जी मंडी क्षेत्र में विशेष रूप से सफाई कार्य किया गया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।अभियान के तहत सामुदायिक सहभागिता को भी प्राथमिकता दी गई। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के साथ नागरिकों को कचरा पृथक्करण (Segregation) के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को ‘गीला कूड़ा – नीला डब्बा’ एवं ‘सूखा कूड़ा – हरा डब्बा’ के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया।नगर पालिका परिषद द्वारा यह संदेश दिया गया कि जन-भागीदारी से ही मुनिकीरेती-ढालवाला को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर बनाया जा सकता है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान में सहयोग करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
ALSO READ:  UK : ऐतिहासिक क्षण: 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ, CM ने ली तयारी बैठक

Related Articles

हिन्दी English