UK :ढालवाला में बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास हुआ

- मंत्री सुबोध उनियाल ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव में मंच से मुख्यमंत्री से आग्रह भी किया था सीवर लाइन का काम होना है इलाके में
- उसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए कहा था, सीवर लाइन डालने का काम मुनि की रेती में आने वाले समय में होगा, मैं इसको देखूंगा, अपने कार्यों में इसे जोडूंगा
मुनि की रेती : (मनोज रौतेला) लम्बे समय से इन्तजार के बाद सीवर लाइन का उद्घाटन सोमवार को हो गया. मुनि की रेती इलाके के ढालवाला में स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मुनि की रेती-ढालवाला नगर पंचायत अध्यक्ष नीलाम बिजल्वाण की मौजूदगी में शिल्यानाश कार्यक्रम हुआ. लम्बे समय से इसका इन्तजार किया जा रहा था. 
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलाम बिजल्वाण ने ख़ुशी जताते हुए कहा, आज #नगर_पालिका_परिषद_मुनि_की_रेती_ढालवाला द्वारा #वार्ड_08_आनंद_विहार_ढालवाला में बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन बिछाने के महत्वपूर्ण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।यह परियोजना क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी एवं नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती–ढालवाला वार्ड-08 की सम्मानित सभासद बहन श्रीमती स्वाती पोखरियाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।उक्त कार्य की स्वीकृत लागत ₹70.1 लाख है तथा इस परियोजना का क्रियान्वयन उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा किया जाएगा। इस योजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में सीवर व्यवस्था सुदृढ़ होगी, स्वच्छता में सुधार आएगा तथा स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती–ढालवाला क्षेत्र के विकास हेतु इस प्रकार की जनहितकारी योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों के सहयोग और समर्थन के लिए हृदय से आभार। “




