UK : महाराष्ट्र में डकैती के बाद ऋषिकेश में घूम रहा था अभियुक्त, गिरफ्तार

- जनपद देहरादून के कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में महाराष्ट्र पुलिस एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त प्रयास से ₹18.5 लाख की डकैती का वांछित अभियुक्त ऋषिकेश से गिरफ्तार
ऋषिकेश : महाराष्ट्र राज्य के थाना अलीबाग, जिला रायगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2026 धारा 310(2)/310(5)/311/127(2)/137( 2)/351(3)/131 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त योगेश रमेश लहारे पुत्र रमेश लहारे निवासी पडसगांव बुधरु, थाना मानगांव, जिला रायगढ़ (महाराष्ट्र), (उम्र 31 वर्ष) ₹18.5 लाख की डकैती की घटना में संलिप्त है तथा लंबे समय से फरार चल रहा था। दिनांक 01.04.2026 को महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम, सहायक पुलिस निरीक्षक भास्कर जाधव के नेतृत्व में अभियुक्त की तलाश में कोतवाली ऋषिकेश पहुंची। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया कि वांछित अभियुक्त ऋषिकेश क्षेत्र में मौजूद हो सकता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गयी।प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के निर्देशन में तत्काल संयुक्त पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश प्रारंभ की गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्रिवेणी घाट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सूचना के आधार पर बताए गए हुलिये के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति त्रिवेणी घाट स्थित शिव मूर्ति के पास घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति घबराकर जाने लगा, जिस पर तत्परता दिखाते हुए टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम योगेश रमेश लहारे बताया, जिसकी पहचान महाराष्ट्र पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त के रूप में की गई। तत्पश्चात समय लगभग 15:10 बजे अभियुक्त को विधिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अभियुक्त का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
1-योगेश रमेश लहारे पुत्र – रमेश लहारे निवासी – पडसगांव बुधरु, थाना मानगांव, जिला रायगढ़ (महाराष्ट्र)
उम्र – 31 वर्ष
पुलिस टीम का विवरण
1-सहायक पुलिस निरीक्षक भास्कर जाधव महाराष्ट्र पुलिस
2- व0उ0नि0 भरत सिंह रावत कोतवाली ऋषिकेश
3-हे0का0 2388 सचिन वावेकर महाराष्ट्र पुलिस
4-का0 361 प्रशांत लोहार महाराष्ट्र पुलिस
5-का0 167 दिगम्बर सिंह चौहान कोतवाली ऋषिकेश



