UK : 10 हजार का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

- जानलेवा हमले में वांछित अभियुक्त को पुलिस द्वारा हरिद्वार से किया गिरफ्तार
- अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कोतवाली क्षेत्र में जान से मारने की नियत से एक व्यक्ति पर किया था फायर
- घटना में पूर्व में पुलिस द्वारा अभियुक्त के 03 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
- पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में अभियुक्त का नाम आया था प्रकाश में
- अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उस पर 10 हजार का ईनाम किया था घोषित
कोतवाली नगर का मामला…..वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लम्बे समय से फरार/वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक: 14-09-25 को वादी आसिफ मलिक द्वारा कोतवाली नगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि मातावाला बाग के निकट अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनकी कार का पीछा करते हुए उन पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0: 337/2025, धारा- 109/125 /351(3)/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक: 17-09-25 को घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 01- यश ठाकुर, 02- देवराज तथा 03- प्रिंस ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में शामिल 01 अन्य अभियुक्त सागर पुत्र अमरीश निवासी कुँआखेडा थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष का नाम प्रकाश में आया था, जो घटना के बाद से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर रू0 10,000/- (दस हजार रुपये) का ईनाम घोषित किया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों एंव मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 06-02-26 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सागर पुत्र अमरीश निवासी कुँआखेडा थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
सागर पुत्र अमरीश निवासी कुँआखेडा, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र- 24 वर्ष
पुलिस टीम:-
1- उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद
2- उ0नि0 संदीप कुमार (एसओजी)
3- का0 पंकज (एसओजी)
4- का0 आशीष राठी
[2/7, 19:31] +91 99174 92792: *UPDATE*
वादी श्री हेम भट्ट स्व० जगदीश चन्द्र भट्ट, निवासी- शान्ति विहार, हरिद्धार बाईपास रोड, देहरादून ने स्कूटी सवार तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा दिनाँक 06/02/2026 को रेसकोर्स सडक पर मुडते समय उनकी स्कूटी रोककर उनके साथ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर मु०अ०सं०- 26/26, धारा 126(2),115(2),352,351(3) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 07/02/2026 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तो 1- मो० कैफ पुत्र समर अहमद निवासी गांधी रोड, थाना कोतवाली, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष तथा 2- मो० ताबिश पुत्र रियाज अहमद निवासी गांधी रोड, थाना कोतवाली, देहरादून, उम्र 20 वर्ष को पूछताछ हेतु हिरासत में लेकर चौकी लाया गया।
पूछताछ मे दोनो अभियुक्तों द्वारा बताया गया की दिनांक 06/02/2026 की शाम को उनके द्वारा समीर निवासी मेहूवाला से इनामुला बिल्डिंग के पास से रेसकोर्स जाने के लिये स्कूटी मे लिफ्ट ली गयी थी तथा रास्ते मे हॉर्न देने पर भी वादी द्वारा उनके वाहन को साई़ड न देने पर रेसकोर्स जाने वाली सडक पर उनके द्वारा वादी के वाहन के आगे अपने वाहन को लगाकर उसे रुकवाया गया। इस बात को लेकर हुए विवाद में उनके बीच मारपीट हो गयी। घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त समीर निवासी मेंहुवाला की तलाश की जा रही है। हिरासत में लिए गए अभियुक्तों के विरुद्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



