UK : तपोवन स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मण मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ रामनवमी पर्व के अंतर्गत

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

  • ऋषिकेश के पास तपोवन में है  उत्तराखंड का  प्राचीन मंदिर है श्री लक्ष्मण मंदिर 
  • हर वर्ष रामनवमी पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है मंदिर में
  • महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य हैं मंदिर के महंत, १९ मार्च से २७ मार्च तक हो रहे हैं भव्य कार्यक्रम मंदिर में 
  • देश विदेश से सैकड़ों भक्त पहुँच रहे हैं मंदिर में दर्शन के लिए

ऋषिकेश :(मनोज रौतेला)  प्राचीन श्री  लक्ष्मण मंदिर (तपोवन) में चैत्र शुक्ल रामनवमी पर्र्वव तदनुसार बुधवार २५ मार्च २०२६ मनाया  जा रहा है. इस शुभ आवसर पर कई कार्यक्रम हो रहे हैं. सबसे पहले गुरूवार को दिनाक १९ मार्च को रामचरितमानस का पाठ किया गया. फिर २५ मार्च को सुन्दर काण्ड पाठ हुआ. भाग्वात्चार्य हिमांशु कंडवाल की मण्डली द्वारा पाठ किया गया. २६ मार्च को रामचरितमानस नवान्हा पारायण पाठ समापन हवं भोग सुबह १० बजे से, फिर  दोपहर २ बजे से लक्ष्मण जी महाराज की चरण पादुका शोभा यात्रा, भजन कीर्तन होगा.  मंदिर के महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य के मुताबिक़, “प्राचीन जगह होने की वजह से यह स्थल देश विदेश में प्रसिद्द है. यहाँ प्रतिदिन सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए आते हैं. रामनवमी पर्व मनाया जा रहा है. १९ मार्च से लेकर २७ मार्च तक भव्य आयोजन हो रहा है. ऐसे में आज सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ. भक्तों ने बड़े ही श्रधा के साथ पाठ में प्रतिभाग किया. २६ मार्च यानी गुरूवार को लक्ष्मण जी महाराज की चरण पादुका शोभा यात्रा निकाली जाएगी. भजन कीर्तन भी साथ साथ होगा. प्रतिदिन भक्त पहुंच रहे हैं मंदिर. “२७ मार्च को संत महत्माताओं के आशीर्वचन सुबह ११ बजे से महाभोग भंडारा द्पोहार १२ बजे से शुरू होगा. बुधवार को  सुन्दर काण्ड के समय उपस्थित रही, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, महंत मनोज द्विवेदी,  अशोक शर्मा, महंत गोपाल शर्मा, दिनेश शर्मा, विपिन शर्मा मनीष शर्मा, एवं श्रधालु मौजूद रहे.

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा
oppo_1026

Related Articles

हिन्दी English