UK : नरेन्द्रनगर ग्रामीण मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यशाला का सफल समापन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय मंडल कार्यशाला का समापन हुआ
  • नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रमेश पुंडीर की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल समापन हुआ 
नरेन्द्रनगर :शनिवार को नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रमेश पुंडीर की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत द्वितीय एवं अंतिम दिवस की मंडल कार्यशाला का समापन हुआ.  कार्यशाला  के अंतर्गत  प्रशिक्षण शिविर में प्रथम वक्ता के रूप में  प्रवीन लेखवार, द्वितीय वक्ता के रूप में  दिनेश डोभाल, तृतीय एवं अंतिम वक्ता के रूप में  अर्जुन दवान  ने अपने विचार कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे. शनिवार को  कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य हुकुम सिंह भंडारी 44 तिमली,  उर्मिला राणा  जिला पंचायत सदस्य 45 ससमण,  सुशीला भंडारी  बी डी सी बवानी, अशोक कंडवाल, कुंदन सिंह नेगी  मण्डल उपाध्यक्ष, शकुंतला असवाल, किशन रावत, राकेश कुलियाल, मण्डल मंत्री,स्वाति शर्मा मंडल आईटी संयोजक,  श्वेता भट्ट  मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, मंजू भंडारी  मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,  शोभन सिंह भंडारी  मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, अमन भंडारी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, चंद्रपाल भंडारी  जिला मीडिया संयोजक युवा मोर्चा, सुल्तान सिंह पुंडीर शक्ति केंद्र संयोजक क्यारा, दीवान सिंह जेठूडी  शक्ति केंद्र संयोजक बुगाला, रत्न मणि बड़थ्वाल शक्ति केंद्र संयोजक मठियाली, केवल पुंडीर बीडीसी क्यारा,प्रमिला देवी बीडीसी नोडुकाटल, भजराम भट्ट ग्राम प्रधान वेराई गांव, संदीप भंडारी ग्राम प्रधान तिमली, सुनील पुंडीर प्रधान प्रतिनिधि  बवानी, संदीप पंवार प्रधान प्रतिनिधि चमेली, जगबीर राणा सामाजिक कार्यकर्ता,  हरेंद्र कप्सूरी प्रधान प्रतिनिधि ससमण, नरेंद्र कप्सूरी बी डी सी ससमण, जगवीर राणा भाजपा कार्यकर्ता,गजेंद्र राणा पूर्व मण्डल महामंत्री आदि देव तुल्य कार्यकर्ता कार्यशाला में उपस्थित रहे।पुंडीर के अनुसार  राष्ट्र निर्माण के पथ पर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का यह अभियान निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
इससे पहले शुक्रवार को कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ.  नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रमेश पुंडीर की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026के अंतर्गत प्रथम दिवस की मंडल कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ था.  इस अवसर पर संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं सेवा भाव को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया. उपस्थित से आग्रह किया गया,  आईये, हम सभी मिलकर इस प्रशिक्षण के माध्यम से अपने कर्तव्यों को और बेहतर ढंग से निभाने का संकल्प लें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का प्रयास करें. दोनों दिन  के कार्यक्रम  नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रमेश पुंडीर की अध्यक्षता में  हुए।  कार्यशाला में इस प्रशिक्षण शिविर में प्रथम वक्ता के रूप में डी सी बी के पूर्व अध्यक्ष  सुभाष रमोला , द्वितीय वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष  उदय सिंह रावत, तृतीय वक्ता के रूप में जिला महामंत्री बलवंत सिंह रावत  एवं चतुर्थ वक्ता के रूप में जिला कार्यकारिणी सदस्य  अर्जुन सिंह दवान आदि लोग मौजूद रहे.
ALSO READ:  दिल्ली में ऋषिकेश मेयर शम्भू पासवान ने की मुलाक़ात मंत्री चिराग पासवान और सांसद मनोज तिवारी से

Related Articles

हिन्दी English