UK : सड़क पर स्टंट और हुड़दंग पड़ा भारी..हरियाणा के 4 युवक गिरफ्तार, 3 नाबालिग चालकों के वाहन सीज

- सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर श्रीनगर पुलिस ने चालकों पर की कड़ी कार्रवाई
श्रीनगर: जनपद में कानून-व्यवस्था एवं यातायात अनुशासन को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान मूल रूप से सार्वजनिक स्थलों, तीर्थ क्षेत्रों एवं बाजारों में शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में चलाये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान 04 युवक जिनके द्वारा वाहन चलाते समय सार्वजनिक मार्ग पर सरेआम हुड़दंग/हंगामा किया जा रहा था, जिससे शांति व्यवस्था एवं यातायात अनुशासन प्रभावित हो रहा था। उक्त कृत्य को गंभीरता से लेते हुए संबंधित युवकों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इसके अतिरिक्त चेकिंग के दौरान 03 नाबालिग वाहन चालक मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तीव्र ध्वनि करते हुए वाहन चलाते पाए गए। ध्वनि प्रदूषण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए संबंधित तीनों वाहनों को सीज किया गया तथा आवश्क वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1. हर्षवर्धन पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम समालखा थाना समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र – 19 वर्ष
2. अमित पुत्र बलवान सिंह निवासी ग्राम समालखा थाना समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र – 21 वर्ष
3. देवा पुत्र धर्मवीर सिह निवासी ग्राम समालखा थाना व तहसील समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र – 20 वर्ष
4. अतुल पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम समालखा थाना समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र – 19 वर्ष
पुलिस-टीम-
1.निरी0 कुलदीप सिह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर
2.अ0उ0नि0 शशि भूषण
2-कानि0 459 नापु0 दिनेश चौहान
3-कानि0 15 नापु0 हरदयाल सिह
4-हो0गा0 मुकेश कुमार



