UK : राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) टीम ढालवाला द्वारा निरीक्षक कविंद्र सजवान के नेतृत्व में कबीर चौरा आश्रम, ऋषिकेश में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश : दिनांक 27 मार्च 2026 को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) टीम ढालवाला द्वारा निरीक्षक कविंद्र सजवान के नेतृत्व में कबीर चौरा आश्रम, ऋषिकेश में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम MIT ढालवाला NSS के प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं आवश्यक जीवन रक्षक कौशलों की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें आपदा की परिभाषा, आपदाओं के प्रकार, प्राथमिक चिकित्सा उपचार, ब्लीडिंग कंट्रोल मेथड, खुला घाव, बंद घाव, FBAO (Foreign Body Airway Obstruction) तथा CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation), लिफ्टिंग मूविंग के तरीके आदि महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया गया।इसके अतिरिक्त, SDRF टीम द्वारा प्रतिभागियों को रोप रेस्क्यू से संबंधित उपकरणों, डीप डाइविंग तथा फ्लड रेस्क्यू उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह था कि प्रतिभागी भविष्य में इन उपकरणों से परिचित रहें, उनका सही उपयोग समझें तथा आपदा की स्थिति में आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें।इस अवसर पर NSS की ओर से डॉ. ऋतेश जोशी, राजेश चौधरी एवं योगेश लखेड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिससे उनमें आपदा के समय स्वयं एवं अन्य लोगों की सहायता करने की भावना और क्षमता का विकास हुआ।




