UK : होटल लेमन ट्री में SDRF ने दी ट्रेनिंग आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा को लेकर स्टाफ को

ऋषिकेश : सोमवार को यानी दिनांक 23 फरवरी 2026 को सेवा सिक्योरिटी सर्विस के माध्यम से *एसडीआरएफ* द्वारा ऋषिकेश, मुनि की रेती स्थित लेमन ट्री होटल में होटल कर्मचारियों के लिए आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य होटल स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार (First Aid), सीपीआर (CPR), गला चोकिंग की स्थिति में बचाव, अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने के तरीके, घायलों को सुरक्षित रूप से उठाने व ले जाने की तकनीक, भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपाय, तथा होटल में आग लगने की स्थिति में गेस्ट एवं स्वयं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साथ ही, होटल परिसर में आपात स्थिति के दौरान इवैक्यूएशन, मूविंग एवं लिफ्टिंग तकनीक, तथा रेस्क्यू प्रक्रिया को लेकर व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान होटल स्टाफ द्वारा बहुत उत्साह एवं रुचि के साथ भागीदारी की गई। कर्मचारियों ने प्रश्न पूछकर प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया। होटल प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा एसडीआरएफ टीम के कार्य, अनुभव एवं प्रशिक्षण शैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने की आवश्यकता बताई गई।
- होटल प्रबंधन (लेमन ट्री होटल)
- अमित कुमार (जनरल मैनेजर )
- . भूपाल सिंह (सिक्युरिटी मैनेजर)
- आशीष (F&B Manager)
- पवन (Chief Engineer) के साथ अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा
प्रशिक्षण टीम (SDRF)-
Insp. कविंद्र सजवाण (टीम लीडर)
मातबर सिंह
सुमित नेगी
पंकज
नितेश खेतवाल
अमित कुमार



