UK : ऋषिकेश टिहरी और उड़ीसा पुलिस के जॉइंट ओपरेशन में १ लाख का इनामी गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : जनपद देहरादून के थाना ऋषिकेश पुलिस एवं जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस तथा उड़ीसा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
उड़ीसा राज्य के जनपद कटक के थाना चौदवार में पंजीकृत मु0अ0सं0 0594/2025 धारा 262, 3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राजा साहनी पुत्र महेश साहनी निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय (बिहार) दिनांक 02.10.2025 को जिला कारागार कटक से न्यायिक अभिरक्षा से जेल तोड़कर फरार हो गया था। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उड़ीसा पुलिस द्वारा ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था तथा यह लंबे समय से फरार चल रहा था।दिनांक 01.04.2026 को उड़ीसा पुलिस टीम, जिसमें उ0नि0 शंकर सेन प्रधान एवं कां0 सत्यब्रत दास शामिल थे, द्वारा थाना ऋषिकेश आकर सूचना दी गई कि वांछित अभियुक्त राजा साहनी को त्रिवेणी घाट क्षेत्र में देखा गया है, जो एक गोल्डन रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून  के निर्देशन में,  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के नेतृत्व एवं  क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गयी।सूचना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा पुलिस टीम का गठन करते हुए एसओजी एवं जनपद टिहरी पुलिस का सहयोग लिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय (सीओ ऋषिकेश) को भी संपूर्ण प्रकरण से अवगत कराया गया तथा उनके निर्देशन में कार्रवाई की गई। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए नटराज चौक से टिहरी जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध वाहन (स्विफ्ट डिजायर, रजिस्ट्रेशन नं. PB10DN0508) को सुमन पार्क से लगभग 100 मीटर पहले रोक लिया गया। वाहन की तलाशी के दौरान उड़ीसा पुलिस टीम द्वारा पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान राजा साहनी के रूप में की गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को समय लगभग 14:10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
*गिरफ्तारी की इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना ऋषिकेश, थाना मुनि की रेती, सीआईयू टिहरी एवं एसओजी टीम की संयुक्त भूमिका रही, जिसमें विभिन्न अधिकारियों/कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया।गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना ऋषिकेश लाया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उड़ीसा पुलिस को अग्रिम कार्रवाई हेतु विधिवत सुपुर्द किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 
1-राजा साहनी पुत्र महेश साहनी निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय (बिहार) उम्र 34 वर्ष 
———————————-
ईनामी-अभियुक्त पर 1,00000 रुपये
***********************
पुलिस टीम का विवरण 
1- नीरज सेमवाल क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश
2- कैलाश चन्द्र भट्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश
3-व0उ0नि0 योगेश चन्द्र पाण्डेय थाना मुनि की रेति टिहरी गढवाल
4-उ0नि0 ओमकान्त भूषण थाना मुनि की रेति टिहरी
5-उ0नि0 सचिन पुडीर थाना मुनि की रेति टिहरी
6-उ0नि0 अनुज सिह थाना मुनि की रेति टिहरी
7-अ0उ0नि0 कपिल यादव थाना मुनि की रेति टिहरी
8-अ0उ0नि0 सुन्दर लाल थाना मुनि की रेति टिहरी
9-हे0का0 139 विकास सैनी थाना मुनि की रेति टिहरी
10-का0 206 नजाकत थाना मुनि की रेति टिहरी
11-का0 5 तेज सिह कोतवाली ऋषिकेश
12-का0 1433 अभिषेक कोतवाली ऋषिकेश
13-का0 1586 अमित कुमार कोतवाली ऋषिकेश
ALSO READ:  ऋषिकेश : आस्था पथ से हेरोइन के साथ भोला गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English