UK : श्यामपुर में दो दुकानों में दबिश आबकारी ऋषिकेश टीम की, दो गिरफ्तार


ऋषिकेश : आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम द्वारा श्यामपुर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर संदिग्ध दुकानों की सघन तलाशी ली गई तलाशी लेने पर 2 दुकान संचालकों को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गणो के कब्जे से कुल 17 पव्वे एवं 5 अध्धे रॉयल स्टैग, 17 पव्वे इंपिरियल ब्लू, 20 पव्वे मैकडॉल्स नंबर 1 अंग्रेजी शराब एवं 58 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई तलाशी के दौरान ज ग्लास फैक्ट्री के सामने स्थित पंजाबी ढाबा व अन्य अभियुक्त की दुकान से अवैध शराब बिक्री होती पाई गई जिसमें निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई( 1)अनिल नोनियल पुत्र पूरनलाल निवासी अखिलेश्वर कॉलोनी ऋषिकेश एवं (2)अक्षित पुत्र महेंद्र शेखपुरा आलम महाबली सहारनपुर दोनों अभियुक्तौ के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए. 




