UK : श्रीनगर से लापता हुई युवती को पौड़ी पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से सकुशल की बरामद

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • बिना परिजनों को सूचित किए घर से निकली पहुंची थी हिमाचल
श्रीनगर :  दिनांक 10.03.2026 को श्रीनगर निवासी वादी द्वारा कोतवाली श्रीनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री, जो श्रीनगर में रहकर पढाई करती है। जो घर में बिना किसी को बताये अचानक कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा अपने स्तर से व्यापक खोजबीन किए जाने के बावजूद युवती का कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में कोतवाली श्रीनगर में गुमशुदगी दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए युवती खोजबीन प्रारंभ की गई।
जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं सकुशल बरामदगी हेतु संचालित “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  सर्वेश पंवार द्वारा संबंधित टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी लंबित गुमशुदगी मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर श्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल दोनों स्तरों पर सघन प्रयास किए गए, जिसमें स्थानीय सूचनाओं का संकलन, संभावित स्थानों की जांच तथा सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण शामिल रहा। प्राप्त साक्ष्यों एवं सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त युवती को हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान युवती द्वारा बताया गया कि वह श्रीनगर में किराए पर रहकर अध्ययन कर रही थी तथा व्यक्तिगत कारणों/मानसिक तनाव के चलते बिना परिजनों को सूचित किए घर से निकल गई थी और हिमाचल प्रदेश चली गई। पुलिस टीम द्वारा युवती एवं उसके परिजनों की काउंसलिंग कराई गई, तत्पश्चात युवती को सकुशल अवस्था में उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस टीम-
1. म0उ0 भावना भट्ट
2. कांस्टेबल संतराम चौहान
3. कांस्टेबल हरीश सीआईयू कोटद्वार
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Related Articles

हिन्दी English