UK: लकड़घाट क्षेत्र में आयोजित हुआ “पंचायत आपके द्वार” कार्यक्रम,कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान रही मौजूद
नेशनल वाणी डेस्कDecember 22, 2025
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : लकड़घाट क्षेत्र में रविवार को पंचायत आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने की।कार्यक्रम में कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बीना चौहान, पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मोघा, क्षेत्र पंचायत सदस्य खदरी मनीषा पडियार, वार्ड मेंबर भुवनेश्वरी देवी एवं पंचायत सदस्य प्रमिला देवी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।ग्रामीणों ने बिजली, लाइट और सड़क से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं।कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बीना चौहान ने कहा कि पंचायत आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनका समयबद्ध समाधान किया जा रहा है।वहीं ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र निराकरण करना है।इस अवसर पर समाजसेवी विनोद चौहान, राजकुमार, शांति थपलियाल, अनिल पडियार, विनोद भट्ट ,कैलाश बिजोला ,अमित रावत सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।