UK : नर्सिंग अधिकारी चन्द्रकला राठौड़ का ऋषिकेश में हुआ सम्मान

- ऋषिकेश : स्वास्थ्य सेवा में समर्पण का सम्मान: चंद्र कला राठौर को शॉल ओढ़ाकर किया गया अभिनंदन
ऋषिकेश :सामाजिक कार्यकर्ता का विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास, में शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने बताया कि चंद्र कला राठौर ने लंबे समय तक चंद्र कला राठौर ,एम्स ऋषिकेश में लंबे समय तक सेवा देने के बाद वर्तमान में हल्द्वानी सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग आफिसर के पद पर सेवा दे रही हैं. साथ ही वर्तमान में स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान दे रही हैं।विद्यालय परिवार की ओर से उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सेवा भाव, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की गई तथा इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया गया।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मान प्रकट किया।



