UK : नेपाली फार्म तिराहे पार्क का नाम ‘उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क’ रखा जाए : शीशपाल पोखरियाल
नेशनल वाणी डेस्कApril 1, 2026
oppo_1026
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : पंडित दीनदयाल की मूर्ति का विरोध;उक्रांद #UKD और उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा द्वारा तीसरे दिन भी धरना जारी रहा. नेपाली फॉर्म तिराहे पर लगाई जाने वाली पं दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का विरोध करने वाली क्षेत्रीय पार्टी उक्रांद व स्वाभिमान मोर्चा का संयुक्त धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। संयुक्त मोर्चे की मांग है कि इसके स्थान पर उत्तराखंड के किसी आंदोलनकारी की मूर्ति लगाई जाए…उत्तराखंड राज्य के लिए जिन्हूने गोलियां खाई जान गंवाई उन शहीदों की मूर्ति लगाईं जाए. बुधवार को प्रस्ताव तैयार किया खदरी निवासी शांति प्रसाद थपलियाल ने और फिर पढ़कर सुनाया उन्हूने.
oppo_1058
धरने पर बैठे उक्रांद व स्वाभिमान मोर्चा से जुड़े लोगों का आरोप है कि भाजपा सरकार इन दिनों चौक चौराहों पर संघ से जुड़े नेताओं की मूर्ति लगवाकर उसका भगवाकरण करने में लगी है। जबकि वह उत्तराखंड के जननायकों व आंदोलन में अपनी महती भूमिका अदा करने वाले शहीद आंदोलनकारियों के बलिदान को भुला रही है। संगठन सरकार के इस कदम का विरोध करती है और ऐसा होने नहीं देगी। मांग है कि इसके स्थान पर रानी कर्णावती या किसी स्थानीय शहीद की प्रतिमा लगाई जाए। उनका कहना है कि अगर इस मूर्ति को नहीं हटाया गया तो शुक्रवार को यहां राज्य आंदोलनकारी शहीद स्थल का बोर्ड लगा दिया जाएगा।
इस अवसर पर सुधीर राय रावत, विनोद चौहान, लाल मणि रतूड़ी, दिनेश सिंह मास्टरजी,बचन पोखरियाल, अरुण बिष्ट, पवन सिंह, एडवोकेट नरेंद्र सिंह रांगड़, कमलेश, अनिल परमार, संजय, चिरंजीव व एस सुरियाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मामले में वहीं कांग्रेस इस विरोध प्रदर्शन से प्रत्यक्ष रूप से दूरी बनाई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कांग्रेस भी अप्रत्यक्ष रूप से इस मांग का समर्थन करती है।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल का कहना है, ” दिनांक 1 अप्रैल 2026 को नेपाली फार्म पर निर्माणाधीन पार्क में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, क्षेत्रवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुख्य विषय रहा – निर्माणाधीन इस पार्क का नाम क्या हो?गहन विचार-विमर्श के बाद सभी उपस्थितजनो ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि इस पार्क का नाम ‘उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क’ रखा जाए। यह उत्तराखंड आंदोलन के दौरान शहीद हुए वीर आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगीक्षेत्रीय संयुक्त संगठन समिति की ओर से सभी शहीदों को कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धांजलि”