UK : देवप्रयाग से गुमशुदा महिला को सकुशल देहरादून से किया गया बरामद

- ऑपरेशन स्माइल के तहत पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं सतर्कता का परिणाम
देवप्रयाग : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में संचालित ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं उन्हें सकुशल परिजनों से मिलाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 08.03.2026 को सागर नेगी, निवासी- सिराला, देवप्रयाग द्वारा थाना देवप्रयाग में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनकी माता दिनांक 07.03.2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं, जिनका काफी खोजबीन के बावजूद कोई पता नहीं चल पा रहा है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना देवप्रयाग पर गुमशुदगी संख्या-01/2026 पंजीकृत करते हुए गुमशुदा महिला की तलाश हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में मैनुअल पुलिसिंग, स्थानीय लोगों से पूछताछ, संभावित स्थानों पर तलाश एवं अन्य आवश्यक प्रयास करते हुए लगातार सघन खोजबीन की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयासरत रहते हुए उक्त गुमशुदा महिला को देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया। जिसके पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला की सकुशल वापसी पर परिजनों द्वारा पौड़ी पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।



