UK : शिवाजी नगर ऋषिकेश से मैक्स जीप चोरी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) एम्स के पीछे स्थित शिवाजी नगर  से एक मैक्स जीप चोरी हो गयी। जीप स्वामी ने एम्स चौकी को लिखित में सूचना देकर वाहन को बरामद करने की गुहार लगाई है।

शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह नेगी पिता स्वर्गीय  मंगल सिंह नेगी पता 20 बीघा गली नंबर तीन बापू ग्राम ऋषिकेश ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया है,  कल रात्रि यानी दिनांक 14 3.2026 को रात्रि लगभग 9:30 बजे मेरे ड्राइवर शिवम सरदार द्वारा मुख्य मार्ग शिवाजी नगर  जमन सिंह रावत के घर के समीप मेरी गाड़ी मैक्स बोलेरो  (जीप) वाहन संख्या UK07 TC 1050 खड़ी की गई थी। इसके कागज व चाबी मेरे ड्राइवर के पास है।मेरी गाड़ी चोरी हो गई है। जिसकी जानकारी सुबह लगभग 4:15 पर मेरे ड्राइवर ने दी। जो कि वाहन को यूनियन में हाजिरी हेतु ले जाने आया था।  मेरा वाहन आस पास के CCTV  कैमरे को देखने के बाद मधुबन डेयरी के समीप से आईडीपीएल की ओर जाता हुआ 12:18 मिनट रात्रि 15/ 3/2026 को जाता दिखाई दे रहा है। और अतः आपसे निवेदन है कि उचित कानूनी कार्रवाई कर मेरे वाहन की खोजबीन कर मेरा वाहन सकुशल दिलाने हेतु कार्रवाई करने का कष्ट करें। शिवाजी नगर के स्थानीय पार्षद सुरेंद्र सिंह सूरी के मुताबिक इस तरह की चोरी की घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण है और हम पुलिस से इस मामले पर जनता से जांच कर वहां बरामड़की के लिए अपील करते हैं साथ ही पुलिस से मांग करते हैं कि यहां पर गश्त और बढ़ाई जाए।

ALSO READ:  UK :आज की शाम परमार्थ निकेतन गंगा तट पर प्रसिद्ध ड्रमवादक शिवमणि और प्रसिद्ध गायिका रूना रिजव़ी शिवमणि की आवाज का जादू

Related Articles

हिन्दी English