UK: फ़रवरी में होने वाली थी शादी, लेकिन उससे पहले कर दिया मर्डर प्रीती रावत का :एसपी ऋषिकेश
ऋषिकेश पुलिस द्वारा 24 घन्टे की अल्पवधि में सुलझाई महिला की हत्या की गुत्थी, अभियुक्त गिरफ्तार

- हत्या को अंजाम देने वाला 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- एसपी, सीओ और प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
ऋषिकेश : पुलिस ने सोमवार शाम प्रेस वार्ता कर जानकारी दी अभियुक्त सुरेश गुप्ता की गिरफ़्तारी की. एसपी जया बलूनी, सीओ डॉ पूर्णिमा गर्ग और प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट ने मीडिया को जानकारी देते हुए कोतवाली ऋषिकेश में प्रेस वार्ता के दौरान बताया, दिनांक 01.02.2026 को वादी बच्चन सिंह रावत पुत्र स्व0 खुशाल सिंह रावत निवासी ग्राम धारी यमकेश्वर पट्टी पौड़ी गढ़वाल द्वारा प्रा0पत्र दिया कि उनकी पुत्री प्रीति रावत को अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा विगत काफी समय से जबरन शादी करने के लिए धमकाय़ा / परेशान किया जा रहा था । उनकी पुत्री प्रीति रावत द्वारा अभियुक्त की बात नहीं मानने पर दिनांक 31.01.26 की रात्रि अभियुक्त द्वारा प्रीति रावत को गोली मारकर हत्या कारित कर दी गयी है । वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर तत्काल दिनांक 02.02.26 को थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 49/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम सुरेश गुप्ता पंजीकृत किया गया ।
सूचना समस्त अधिकारियो को दी गयी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह महोदय द्वारा स्वंय ऋषिकेश में उपस्थित रहकर सभी अधीनस्थ कर्मचारियो को दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकारी, ऋषिकेश महोदय के पर्यवेक्षण में थाना स्तर, एस0ओ0जी0 तथा जनपद के अच्छे पुलिस कर्मियो की टीमें गठित की गयी । गठित टीमो द्वारा घटनास्थलस के आसपास, प्रवेश एंव निवासी आदि स्थानो पर स्थापित समस्त सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया । सीसीटीवी फुटेज / मुखबिर से प्राप्त सूचनाओ आदि के आधार पर अभियुक्त का घटना कारित करने तथा घटना के बाद प्रदेश से बाहर फरार होना पाया गया । गठित टीमो को देश के विभिन्न सम्भावित स्थानो पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु रवाना कराया गया ।
एफ0एस0एल0 यूनिट के विशेषज्ञो, फील्ड यूनिट आदि के साथ घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित किये । सीसीटीवी कैमरो, मुखबिर आदि से प्राप्त सूचनाओ को आधार पर गठित टीमो द्वारा लगातार सभी सम्भावित स्थानो पर लगातार दबिश देते हुए सूचना एकत्रित की जाती रही, दिनांक 02.02.26 को तमाम प्रयासो के उपरांत प्राप्त हो रही सूचनाओ के आधार पर अभियुक्त सुरेश गुप्ता को छुटमलपुर सहारपुर उत्तर प्रदेश से 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर घटित जघन्य अपराध का अनावरण किया गया है ।
अभियुक्त को थाने पर दाखिल किया जा चुका है, अभियुक्त से घटना घटित करने के सम्बन्ध सभी सम्भावित परिस्थितियो व साक्ष्यो के एकत्रित करने हेतु गहनता से पूछताछ जारी है । प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि, काफी समय से मृतका प्रीति रावत का व्यवहार मुझे बदला बदला लग रहा था तो मुझे अन्दर ही अन्दर घुटन होने लगी जिस कारण मैं लगातार उसे मारने की योजना बना रहा था । क्योकि मुझे लगता था कि प्रीति के कारण ही मैं परेशान हूँ, मैने अपनी पूर्व पत्नी को तलाक दे दिया तथा मैं अपने बच्चो से भी अलग रहता हूँ । मैने अपनी योजना के अनुसार लक्सर से ही तमंचा व कारतूस खरीदे और मौका पाकर दिनांक 31.01.26 की रात्रि में मृतका प्रीति रावत के कमरे में जाकर उसकी तंमचे से गोली मारकर हत्या कर दी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
अभियुक्त सुरेश गुप्ता पुत्र स्व0 लालामल गुप्ता हाल निवासी आवास विकास कालोनी ऋषिकेश मूल निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार
अभियुक्त से पूछताछ एवं अपराध का तरीका (Modus Operandi):
अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया कि कुछ समय पूर्व से मेरा प्रीति रावत के साथ प्रेम सम्बन्ध थे, मैं उससे शादी करना चाहता था । प्रीति व उसके परिवार द्वारा भी हमारी शादी का आश्वासना दिया गया था, जिस कारण मैने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था । इस बीच मैने अपनी जमा पूंजी प्रीति रावत के उपर खर्च की गयी थी । कुछ समय बाद प्रीति रावत द्वारा मुझसे शादी करने से इन्कार किया जाने लगा, मेरे द्वारा उसके परिवार से बात करने का प्रयास किया गया परन्तु प्रीति नहीं मानी, छोटी-छोटी बातो पर अक्सर झगड़ा करने लगी थी । काफी समझाने पर नहीं मानने पर भी दिनांक 31.01.26 की रात्रि मैं उसके आवास में गया और उसे गोली मार कर हत्या की ।
पुलिस टीम कोतवाली ऋषिकेश
1. प्रभारी निरीक्षक के0सी0 भट्ट, कोतवाली ऋषिकेश
2. व0उ0नि0 भरत सिंह रावत
3. उ0नि0 विनय शर्मा
4. उ0नि0 सुमित चौधरी
5. उ0नि0 राजकुमार
6. कानि0 सौरभ वालिया
7. कानि0 दिनेश महर
8. कानि0 तेज सिंह
9. कानि0 अभिषेक
10. कानि0 रुपेश
11. कानि0 मनमोद राणा
12. कानि0 दीप्रकाश, थाना रायपुर
13. कानि0 रविन्द्र टम्टा, थाना डोईवाला
पुलिस टीम एस0ओ0जी0 देहरादून
01- प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी
02- उ0नि0 चिन्तामणी मैठानी
03- उ0नि0 संदीप कुमार
04- कानि0 1185 नवनीत नेगी
05- कानि0 राहुल यादव
06- कानि0 1720 सोनी कुमार
07- कानि0 823 मनोज कुमार
08- कानि0 वीरेन्द्र गिरी
09- कानि0 शीशपालट
10- कानि0 ललित
11- कानि0 विपिन राणा
12- कानि0 पकंज



