UK : ऋषिकेश उत्तराखंड राज्‍य का पहला ‘तंबाकू नियंत्रित’ शहर बनेगा : शम्भू पासवान, मेयर

एक साल का लेखा जोखा रखा मेयर ऋषिकेश शम्भू पासवान ने, बोले जल्द कूड़ा मुक्त होगा ऋषिकेश, उसी पर कम कर रहा हूँ

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • एक वर्ष पूरा करने पर महापौर ऋषिकेश शम्भू पासवान ने मीडिया के सामने लेखा जोखा रखा 
  • शहर से कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए कर रहा हूँ काम, जल्द होगा कूड़ा मुक्त ऋषिकेश:- शम्भू पासवान
  • ऋषिकेश उत्तराखंड राज्‍य का पहला ‘तंबाकू नियंत्रित’ शहर बनेगा : पासवान 
  • रायवाला में निराश्रित गौवंशों के लिए गौशाला निर्माण के लिए रूपये 4.79 करोड की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी
ऋषिकेश : शनिवार को महापौर ऋषिकेश शम्भू पासवान ने मीडिया के सामने एक साल पूरे होने पर अपने कार्यकाल का लेखा जोखा रखा.  नगर निगम ऋषिकेश में महापौर शम्भू पासवान द्वारा आज पत्रकार वार्ता के माध्यम से जनता के सामने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां रखी। उन्होंने पत्रकारों को अवगत कराया कि वह अपने इस एक वर्ष के सफल कार्यकाल का कोई बड़ा कार्यक्रम कर जश्न नहीं मना सकते क्या निगम के 12 वार्डो में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वन विभाग को वन भूमि के सर्वे का आदेश दिया है। जिससे यहाँ पर निवास करने वाले लोग कभी परेशान है। इस मौके पर पूरा नगर निगम प्रभावित लोगों के साथ है। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में ऋषिकेश ने स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और जन सुविधाओं में अभूतपूर्व प्रगति की है। कहा कि निगम को उनके अनुभवों का लाभ मिला है और आगे भी मिलेगा। कहा कि परशुराम चौक में दशकों से होने वाले जलभराव के समाधान के लिए उन्होंने काम किया है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
‘स्वच्छ ऋषिकेश-स्वस्थ ऋषिकेश’ के संकल्प के साथ प्रतिदिन डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रण प्रणाली को 100% प्रभावी बनाया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। कूडा संग्रहण के लिए जहां पूर्व में 20 से 25 गाडियां संचालित थी वहीं वर्तमान में 52 गाडियां संचालित की जा रही है। यूजर चार्ज 10 लाख से बढकर 14 लाख हो चुका है ।डोर-टु डोर गाडियों की राज्‍य स्‍तरीय डिजिटल मानिटरिंग (VLTS प्रणाली) के लिए ऋषिकेश नगर निगम को राज्‍य में प्रमुख तीन शहरों (देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार) में चयनित किया गया है।  शहर के मुख्य मार्गों और आंतरिक गलियों में आधुनिक LED लाइटें लगाई गईं साथ ही, जर्जर सड़कों के सुदृढ़ीकरण और ड्रेनेज सिस्टम (नाली निर्माण) पर रिकॉर्ड कार्य किया गया।नगर निगम की सेवाओं को डिजिटल करते हुए ‘ऑनलाइन टैक्स’ की शुरूआत की जा रही है, जिससे आम जनता को कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति मिली।नगर क्षेत्र में पार्कों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। 1.91 करोड की लागत से चन्‍द्रेश्‍वर नगर में रजत जयन्‍ती पार्क तथा 25 लाख की लागत से आवास विकास केशव पार्क में बैट-मिन्‍टन कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है तथा विभिन्‍न पार्कों में ओपन जिम उपकरणों को स्‍थापित किए । 17.77 करोड रूपये से नगर निगम क्षेत्रान्‍तर्गत हॉटमिक्‍स सड़कों का सुधारीकरण कार्य किया गया। स्‍वच्‍छ भारत मिशन (शहरी) के अन्‍तर्गत लालपानी में ऋषिकेश कलेस्‍टर की ठोस अपशिष्‍ठ प्रसंस्‍करण एवं निस्‍तारण प्‍लान्‍ट कार्य गतिमान है ।
रायवाला में निराश्रित गौवंशों के लिए गौशाला निर्माण के लिए रूपये 4.79 करोड की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है।
ऋषिकेश उत्तराखंड राज्‍य का पहला ‘तंबाकू नियंत्रित’ शहर बनेगा। यह काफी महत्वपूर्ण है. साफ़ सफाई निगम का काम है उस पर निगम काम करेगा….लेकिन तम्बाकू नियंत्रित शहर बनाने में सफल हो जाता है यह बहुत बड़ी बात होगी. युवा पीढ़ी आज नशे की गर्त में है. शराब से लेकर सूखा नशा  खुल्ले आम ऋषिकेश व आस पास बिक रहा है. युवा पीढ़ी को दीमक की तरह ख़त्म कर रहा है…अगर मेयर पासवान और उनकी टीम  इस पर सफल हो जाते हैं तो यह बहुत बड़ी कामयाबी होगी. इसके अलावा….निगम ने जो किया उनमें से रायवाला में डॉग शेल्‍टर निर्माण के लिए रूपये 2.68 करोड की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। सोर्स सेग्रीगेशन को बढावा देने के लिए विभिन्‍न वार्डों में कूडेदान वितरित किए।राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ वायु कार्यक्रम के अन्‍तर्गत वर्ष 2025-26 में लगभग 10 करोड की लागत से प्रत्‍येक वार्ड में विकास कार्य एवं अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं । शहर के फेरी व्‍यवसायियों को सुव्‍यवस्थित बाजार उपलब्‍ध कराने एवं ट्रेफिक  नियंत्रण इत्‍यादि की दृष्टि से प्रथम चरण में तीन स्‍थानों पर (योगनगरी, एम्‍स के निकट एवं बैराज कॉलोनी के निकट) स्‍मार्ट वेंडिंग जोन तैयार किए जा रहे हैं। शहर के मार्गों पर 10 स्‍थलों पर EV चार्जिग स्‍टेशन एवं स्‍मार्ट बस शेल्‍टर पीपीपी मोड पर लगाये जा रहे हैं. जिससे जहॉ एक ओर निगम की राजस्‍व में बढोत्‍तरी होगी. वहीं दूसरी ओर शहर में आने वाले यात्रियों को भी स्‍वच्‍छ ईधन उपलब्‍ध होगा और यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन उपयोग में सुविधाजनक बस स्‍टेंड प्राप्‍त होंगे. जिससे शहर के पर्यटन को भी बढावा मिलेगा। कहा कि जल्द ही ऋषिकेश को कूड़ा मुक्त किया जाएगा, जिसके लिए वह शहर में बने कूडे़ के पहाड़ को हटाने के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने एक साल की अन्य उपलब्धियां भी पत्रकारों के समक्ष रखी। इस अवसर पर सहायक  नगर आयुक्त चंद्रमोहन भट्ट व कई पार्षद मौजूद रहे.
ALSO READ:  UK : एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

Related Articles

हिन्दी English