UK : दोगी पट्टी के मां पावकी देवी मंदिर में कलश स्थापना हुई


ऋषिकेश : दोगी पट्टी के पावकी देवी से खबर है….खुशखबरी है….माता रानी के आशीर्वाद से मंदिर में कलश स्थापित किये गए. बुधवार को मां पावकी देवी मंदिर में कलश स्थापित हुए. रमेश पुंडीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष (ग्रामीण) नरेन्द्र नगर ने जानकारी देते हुए बताया, हर्ष हो रहा है बताते हुए, दोगी पट्टी की सम्मानित जनता कलश स्थापना में उपस्थित रही. समिति के अध्यक्ष जगबीर जेठूड़ी के नेतृत्व में कलशों की वेद विद्यानों से पूजा पाठ किए गए. उसके बाद कलश को स्थापित किया गया. जिसमें 32 कलशों की स्थापना होनी है. सभी कलशो की पूजा की गई है. सभी क्षेत्रवासियों की ओर से जिन लोगों ने वहां पर अपना योगदान दिया है. सभी का समिति की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है.आपको बता दें, ग्रामीण मंदिर को भव्य और विस्तृत रूप देने में लम्बे समय से लगे हुए हैं. उसी क्रम में यह अहम पड़ाव है. इस दौरान, ग्राम प्रधान वैजयंती देवी, पूर्व प्रधान बने सिंह जेठूडी,जिला पंचायत सदस्य उर्मिला राणा, रमेश सिंह पुंडीर मंडल अध्यक्ष भाजपा, ग्राम प्रधान वेराईगाँव भजराम भट्ट, अब्बल जेठूड़ी, रमेश सिंह जेठूड़ी, प्रकाश बिजनौर बिजलवान, गुरेन्दर जेठूड़ी, मेहरबान जेठूड़ी, करन जेठूड़ी, आदि क्षेत्र की जनता जनार्दन कार्यक्रम में उपस्थित रही.
पावकी देवी मंदिर कहा है ?
पावकी देवी मंदिर, उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्र नगर ब्लॉक में नई (Nai) गांव में स्थित एक शांत और प्राचीन सिद्धपीठ है। समुद्र तल से 5000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर भुवनेश्वरी देवी को समर्पित है और इसे स्थानीय लोग वागीश्वरी देवी के रूप में भी जानते हैं। ऋषिकेश से लगभग 39 किमी की दूरी पर स्थित यह स्थान चीड़ के वृक्षों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है।



