UK : IYF 2026, योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने Way of Life जीवन की राह पद्धति से जीवन जीने की आदर्श पद्धति को उपस्थित योग साधकों को बताया

ऋषिकेश : मुनि की रेती स्थित गंगा रिज़ॉर्ट मुनि की रेती में चल रहे अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव में आज प्रातः दून योगपीठ देहरादून के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने way of Life जीवन की राह पद्धति से जीवन जीने की आदर्श पद्धति को उपस्थित योग साधकों को बताया उन्होंने कहा आज मनुष्य कमाना तो सीख गया है किंतु जीवन जीना भुलता जा रहा है सम्पूर्ण विश्व अवसाद और तनाव में है उपभोक्तावाद और बाजारवाद के इस दौर में प्राचीन ऋषि मुनि परंपरा का अमूल्य ज्ञान योग और भी प्रासंगिक हो गया है, डॉ जोशी ने उपस्थित योग साधकों को मेडिटेशन भी कराया साथ ही विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना के साथ संपूर्ण विश्व में यूक्रेन, रसिया, ईरान, इज़राइल, लेबनान आदि देशों में युद्ध के कारण अकाल मृत्यु को प्राप्त लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई इस अवसर पर महायोगी जीतानांद प्रोफेसर ज्योति उपाध्याय चुफाल, ओम योगी आदि का विशेष सहयोग रहा। योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर जी से भेंट कर योग, प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद और अध्यात्म के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड को वैलनैस का एक बड़ा हब बनाने पर चर्चा की ।



