UK :IYF 2026…अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव की क्रॉस कंट्री रैली 20 मार्च को सुबह होगी

मुनि की रेती : अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव की क्रॉस कंट्री रैली 20 मार्च को प्रातः होगी. मुनि की रेती स्थित गंगा रिसोर्ट में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव हो रहा है. इस अवसर पर आस्था पथ से जानकी चट्टी, स्वर्गाश्रम,रामझूला से फिर आस्था पथ पर रैली का आयोजन किया जाना है. जिसमें सैकड़ों योग साधक ओर नामचीन खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है. इस सम्बंध में निगम प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन खुद तैयारियों का जायजा आयोजन समिति से लेकर तय समय मे सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए है।क्रॉस कंट्री रैली प्रातः 6.30 बजे प्रारम्भ होगी। महोत्सव २२ मार्च तक चलेगा.



