UK :ऋषिकेश से पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में देहरादून स्थित राजभवन की ओर कूच किये सैकड़ों कार्यकर्त्ता

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : सोमवार यानी  दिनांक 16/02/2026 को विधानसभा ऋषिकेश से 500 से अधिक कांग्रेस जनों ने पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में देहरादून स्थित राजभवन की ओर कूच किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति व वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। कांग्रेस जनों द्वारा एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में आगे बढ़े और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
जयेंद्र रमोला ने कहा कि प्रदेश में जनसमस्याओं को लगातार अनदेखा किया जा रहा है, जिसके विरोध में यह राजभवन कूच किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी, स्थानीय मुद्दों तथा आम जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतर रहे हैं और जब तक लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। रमोला ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश की मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में  राजभवन कूच किया गया। कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।प्रदर्शन में राकेश सिंह, विजयपाल पंवार, अंशुल त्यागी, देवेंद्र कुमार प्रजापति, हिमांशु जाटव, मनोज गुसाईं, गौरव राणा, रोहित नेगी, हिमांशु कश्यप, सुमित त्यागी, सुमित चौधरी, विक्रम वशिष्ठ, गोकुल रमोला, रवि राणा, धनवीर बैंदवाल, बृज भूषण बहुगुणा, जतिन राणा, कमल रावत, अमन पोखरियाल, कमल राणा, सतीश रावत, विनोद पोखरियाल, अरुण बिष्ट, धर्मेंद, ऋषि पोसवाल, ललित मोहन मिश्र, मधु जोशी, बैशाख सिंह, सिंह राज पोसवाल, ऋषि सिंघल, आदि मौजूद थे।
ALSO READ:  ऋषिकेश : चारधाम यात्रा में संख्या पर नहीं होगी सीमा, पंजीकरण रहेगा अनिवार्य : गढ़वाल कमिश्नर

Related Articles

हिन्दी English