UK : रंगों और मिठास के संग सरस्वती विद्या मंदिर में सजा होली मिलन समारोह

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में होली मिलन कार्यक्रम उल्लास, सौहार्द और पारंपरिक उमंग के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर रंगों की खुशबू और उत्सव के आनंद से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक गौरव वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, एकता और पारिवारिक भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।इस अवसर पर सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई तथा पारंपरिक व्यंजन गुजिया सहित अन्य मिठाइयों का आनंद लिया गया।संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और विद्यालय परिवार में नई ऊर्जा व उल्लास का संचार हुआ।
ALSO READ:  UK : पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया गया फायर स्टेशन ऋषिकेश का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण

Related Articles

हिन्दी English