UK : सनी भट्ट को UKD ने “केंद्रीय संगठन मंत्री” के पद पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी

- UKD की स्थापना 25 जुलाई 1979 को हुई थी,उत्तराखंड राज्य बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी पार्टी ने
- पार्टी में कुछ युवा तुर्क आये हैं उनसे जरुर उम्मीद जगी है, सनी भट्ट भी उसी रणनीति का हिस्सा है
- संगठन से युवाओं को जोड़ना अहम चुनौती होगी, ताकि पार्टी को मजबूती प्रदान किया जा सके
- पार्टी को बरिष्ठ कार्यकर्त्ता नहीं बल्कि जमीन पर काम करने वाला तुर्क चाहिए, जो गाढ़-गधेरे पार कर सके
- आज के समय पार्टी की हालत देख कर यही कहा जा सकता है, समर्पित कार्यकर्ता चाहिए न कि मौका परस्त
ऋषिकेश :(मनोज रौतेला) उत्तराखंड क्रांति दल ने ऋषिकेश निवासी और उक्रांद के युवा और शक्रिय कार्यकर्ता सनी भट्ट को अहम जिम्मेदारी सौंपी है. भट्ट को मुख्य बॉडी में केंद्रीय संगठन मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी से नवाजा है. यह अहम पद है खासतौर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद जो उक्रांद द्वारा लगातार जारी उसी कड़ी में इसको देखा जा रहा है. इससे संगठन प्रदेश में और मजबूत होगा. भट्ट कुमाऊं गढ़वाल जौनसार इलाके में दौरे कर संगठन को मजबूती दिलाएंगे. पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन मजबूत करने की जरुरत है. ७ और ८ फ़रवरी को श्यामपुर ऋषिकेश में प्रदेश भर से उक्रांद की दिग्गज जुटे थे. केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई थी. इसी में ३६ बिंदु आधारित प्रस्ताव भी पारित हुए थे. जो पार्टी की आगे दशा और दिशा तय करेंगे. कार्यकर्ताओं को एक रोड मैप देंगे. भट्ट इससे पहले उक्रांद में नगर अध्यक्ष, युवा, संगठन सचिव युवा, केंद्रीय उपाध्यक्ष युवा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं. वे भट्टोवाला में रहते हैं ऐसे में ग्रामीण इलाके में उनकी पकड़ भी संगठन को मजबूती प्रदान करेगी. भट्ट ने जानकारी देते हुए, बताया, मुझे पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको मैं तहे दिल से स्वीकार करता हूँ. साथ ही बड़ी जिम्मेदारी है. ऐसे में संगठन को मजबूती प्रदान करवाना है. वही लक्ष रहेगा. उक्रांद राज्य के हितों के लिए लड़ती आई है आगे भी मजबूती के साथ लड़ेगी. वर्तमान में बहुत चुनौती से प्रदेश जूझ रहा है. भू कानून, रोजगार, जैसे मूल भूत विषयों को लेकर हमारा फोकस रहेगा. साथ ही युवा अधिक से अधिक जुड़ें पार्टी से यह उद्देश्य रहेगा.




