UK : हल्द्वानी डबल मर्डर मामले में खुलाशा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

- नवीन मंडी डबल मर्डर केस का 6 घंटे में खुलासा, SSP के नेतृत्व में 4 हत्यारे गिरफ्तार
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गुरुवार सुबह युवक और युवती के शव मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गयी थी. पुलिस दिन भर जांच करती थी. उसके बाद कई टीमों का गठन किया गया. खुद एसएसपी मंजुनाथ टीसी भी मौके पर पहुंचे थे. शाम होते होते चार अभी अभियुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किये. मृतकों की पहचान शुभम टम्टा अल्मोड़ा निवासी और युवती की पहचान लक्ष्मी पोखरिया (१९) के तौर पर हुई. जो हल्द्वानी में BSC कर रही थी. शुभम पहले नशे का आदी था..उसको नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था. उसके बाद बाद में उसको वहीँ जॉब मिल गयी. थोड़े दिन बाद उसने वहां से जॉब छोड़ दी, दूसरी जगह नशा मुक्ति केंद्र में वह काउंसलर के तौर पर काम करने लग गया. अब लक्ष्मी और शुभम का रिश्ता था यह साफ़ अभी नहीं हो पाया है. लेकिन दोनों के सर कुचल कर हत्या कर दी गयी थी. गल्ला मंडी इलाके में. पुलिस टीम ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के मुताबिक़, हल्द्वानी की बड़ी मंडी में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर का नैनीताल पुलिस ने महज 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने प्रेस कांफ्रेंस में पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि जघन्य हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।12 फरवरी 2026 की सुबह बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। प्रथम दृष्टया दोनों की पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई थी। मृतकों की पहचान शुभम टम्टा (अल्मोड़ा) और लक्ष्मी पोखरिया (ओखलकांडा, नैनीताल) के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।



