UK: गौ गंगा समिति के सचिव राम वल्लभ भट्ट ने श्री लक्ष्मण मंदिर के महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य व अन्य संतों को कवि वाल्मीकि रामायण की पुस्तक भेंट की

- गौ गंगा समिति के सचिव राम वल्लभभट गौ सेवा में तत्पर रहते हैं
- रामायण, गीता भेंट कर सनातन धर्म की ध्वजा लगातार फहराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते रहते हैं
- तपोवन निवासी हैं राम बल्लभ भट्ट, सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर करते हैं प्रतिभाग
ऋषिकेश : शुक्रवार को लक्ष्मण झूला रोड पर श्री लक्ष्मण महाराज के मंदिर में श्री रामनवमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया. गौ गंगा समिति के सचिव राम वल्लभभट के मुताबिक़, “इस अवसर पर जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम देवाचार्य महाराज, महंत लोकेश दास, महंत गोपाल दास महाराज, दामोदर प्रभु, प्रभु मनोज प्रपन्नाचार्य सहित अनेक साधु संतों ने रामनवमी पर्व को धूमधाम से मनाया. मैंने श्री लक्ष्मण मंदिर के महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य को आदि कवि वाल्मीकि रामायण की पुस्तक भेंट की. इस अवसर पर ऋषिकेश की पूर्व महापौर अनिता मंमगाई भी उपस्थित थी उन्हें भी भेंट की गयी रामायण. भट्ट ने नेशनल वाणी (हिंदी) से बात करते हुए कहा, रामायण (संस्कृत : रामायणम् = राम + आयनम् ; शाब्दिक अर्थ : ‘राम की जीवन-यात्रा’), वाल्मीकि द्वारा रचित संस्कृत महाकाव्य है जिसमें श्रीराम की गाथा है। इसे आदिकाव्य तथा इसके रचयिता महर्षि वाल्मीकि को ‘आदिकवि’ भी कहा जाता है। रामायण जीवन को समझने में अहम भूमिका निभाती है.”
इस अवसर पर जगदीश प्रपन्नाचार्य, लोकेश दास, गोपाल दास, महंत विजय सारस्वत ने अपना आशीर्वाद दिया. लक्ष्मण मंदिर में महंत पद पर 2021 में जगदीश प्रपन्नाचार्य, आसीन हुए. उसके बाद लगातार लक्ष्मण मंदिर में अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं. श्री रामनवमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. जिसमें अनेक साधु संत सामाजिक कार्यकर्ता गणमान्गय लोग आते हैं. भंडारा प्रसाद आदि ग्रहण करते हैं. मंदिर के महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य के द्वारा प्रतिवर्ष संत समाज का सम्मान किया जाता है. इस अवसर पर बड़े आनंद की अनुभूति होती है.



