UK : गढ महिला उत्थान समिति का महिलाओं को निशुल्क देवी दर्शन अभियान निरंतर जारी

ऋषिकेश : रविवार को “गढ़ महिला उत्थान समिति ऋषिकेश” द्वारा आयोजित मातृ शक्ति देवी दर्शन निःशुल्क यात्रा के छठे चरण का आयोजन ग्रामसभा गुमानीवाला की कुंजापुरी कॉलोनी से बड़ी संख्या में मातृशक्तियों को माता विंध्यवासिनी मंदिर के पावन दर्शन हेतु प्रस्थान किया।यात्रा संयोजक जयेंद्र रमोला ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को उनकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें आत्मविश्वास, जागरूकता और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना है जब महिलाएं आध्यात्मिक रूप से सशक्त होती हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। ऐसी यात्राएं केवल देवी दर्शन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महिलाओं के बीच आपसी संवाद, एकजुटता और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देती हैं, जिससे उन्हें एक सशक्त मंच मिलता है। समिति भविष्य में भी इस प्रकार की आध्यात्मिक एवं सामाजिक यात्राओं का निरंतर और व्यापक स्तर पर आयोजन करती रहेगी, ताकि अधिक से अधिक मातृशक्ति इसका लाभ उठाकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सके।
समिति उपाध्यक्ष संगीता राणा व समिति सचिव कृष्णा रमोला ने कहा कि मातृशक्ति समाज की सबसे मजबूत आधारशिला है और उनके सम्मान, सशक्तिकरण एवं आध्यात्मिक उत्थान के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत आवश्यक है। एवं मातृ शक्ति देवी दर्शन निःशुल्क यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि महिलाओं को एकजुट कर उनमें आत्मबल, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करने का माध्यम है। मौके पर उमा ओबेरॉय, मनोज गुसाईं, सतीश रावत, विजयपाल पंवार, वीणा गौड़, सुंदरा रतूड़ी, राजेश्वरी रतूड़ी, सुलोचना देवी, मंजू नेगी, अनुसूया बिस्ट, सुमनलता, पुष्पा, अंजू गुप्ता, साक्षी, अनिता देवी, शैला थपलियाल, सरिता, बीना, यशोधा, सरिता कुमाई, पार्वती, सावित्री देवी, सनिता देवी, कविता देवी आदि मौजूद थे।



